फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL Issue Raised in Haryana Assembly Elections 2014

चुनाव से पहले फिर गर्माया SYL का मुद्दा

Thu, 02 Oct 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
SYL Issue Raised in Haryana Assembly Elections 2014

विधानसभा चुनाव से पहले एसवाईएल के पानी का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। कांग्रेस ने पंजाब से एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर से अपने हिस्से का पानी लेने का संकल्प दोहराया है। घोषणा-पत्र जारी करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी हर हाल में लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हांसी-बुटाना लिंक नहर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और प्रयास किया जाएगा कि उच्चतम न्यायालय में लंबित केस का जल्द निपटारा हो। ताकि 2000 क्यूसेक पानी दक्षिण हरियाणा के छोर तक पहुंचाया जा सके। पार्टी ने वादा किया है कि घग्गर, मारकंडा, टांगरी और अन्य मौसमी नहरों में पानी संरक्षित करने के लिए चेक डैम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


यमुना, साहिबी और कृष्णावती नहरों में बरसात का अतिरिक्त पानी जमा करने के प्रयास किए जाएंगे। मेवात में नहर का निर्माण करवाया जाएगा और मेवात की कोटला झील, कैथल की बीबीपुर झील, बड़खल झील, गुड़गांव की सुल्तानपुर झील, झज्जर की भिंडावास झील, मोरी की टिक्करताल तथा मसानी वैराज का विकास करवाया जाएगा। इसी तरह से सिरसा की ओटू झील की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों का ध्यान रखा है कांग्रेस ने

SYL Issue Raised in Haryana Assembly Elections 2014

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुताबिक मुताबिक हमने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। वर्ष 2005 और 2009 में किए गए सभी वादों को पूरा किया है। हरियाणा के सिखों के लिए अलग से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का वादा भी कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है।

कोट

हम भाजपा व इनेलो की तरह लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे। करीब चार महीने होने वाले है केंद्र में भाजपा की सरकार बने लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। महंगाई लगातार बढ़ी है और किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है।
डा. शकील अहमद, हरियाणा प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed