फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Swaraj india big announcement for punjab upcoming elections

योगेंद्र यादव बोले- पंजाब में बनाएंगे तीसरा फ्रंट

Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Swaraj india big announcement for punjab upcoming elections
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते योगेंद्र यादव - फोटो : File Photo
स्वराज इंडिया पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान तमाम छोटी-बड़ी पार्टियों को साथ लेकर एक तीसरा फ्रंट बनाएगी, जोकि कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन से निराश लोगों को एक मजबूत तीसरा विकल्प देगा।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान योगेंद्र यादव ने पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब की जनता मौजूदा सरकार से बेहद दुखी है। एक समय लग रहा था कि आम आदमी पार्टी एक विकल्प बन सकती है। तब महसूस किया गया कि अगर लोग किसी में विकल्प देख रहे हैं तो उसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन पिछले तीन माह के घटनाक्रम में हालात बदले हैं। आप तेजी से नीचे गिर रही है। चाहे साख हो, लोकप्रियता या फिर अपने ही वॉॅलंटियर्स में स्वीकार्यता।
विज्ञापन


आप का हाल भी पीपीपी जैसा होगा, जिससे बादलों का रास्ता फिर साफ हो जाएगा। मौजूदा हालातों में फिर कांग्रेस और शिअद-भाजपा के बीच लड़ाई सिमटती दिख रही है। ऐसे में पंजाब को एक तीसरे विकल्प की जरूरत है। इसके लिए डॉ. धरमवीर गांधी का फ्रंट, प्रो. मनजीत सिंह की स्वराज डेमोक्रेटिक पार्टी, सुच्चा सिंह छोटेपुर की पार्टी के अलावा किसान, दलित और वाम आंदोलन के संगठन, पूर्व सैनिक के संगठन आदि को एक प्लेटफार्म पर लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्वराज इंडिया की जो भूमिका होगी वह निभाएंगे। अगर चुनाव लड़ने को कहा गया तो लड़ेंगे, पर प्रथम भूमिका तीसरे फ्रंट को सपोर्ट की होगी। इसके लिए पहले पंजाब में संगठनात्मक ढांचा जल्द खड़ा किया जाएगा। उसके बाद पार्टी आकलन करेगी कि वह कितनी जगह पर चुनाव लड़ सकती है।

पीपीपी जैसा होगा आप का हाल, अकालियों को हो सकता है फायदा

Swaraj india big announcement for punjab upcoming elections
Sucha singh chotepur - फोटो : File Photo
तीसरे फ्रंट के गठन को समय कम होने के सवाल पर योगेंद्र ने कहा कि इसकी कोशिशें छोटेपुर की पार्टी के गठन के समय से ही चल रही हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि तीसरे फ्रंट में एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम हो। अगर किसी कैंडिडेट पर आरोप लगें तो एक निष्पक्ष कमेटी उनकी जांच करे।

आप द्वारा 96 सीटें जीतने के दावे पर योगेंद्र ने कहा कि बाकी 21 क्यों छोड़ दी। उन्होंने कहा कि आप का ग्राफ बहुत तेजी से गिर रहा है। आप जो स्थान खाली कर रही है, उसे तीसरे फ्रंट ने भरना है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू से उनकी कोई बात नहीं हुई है।

प्रिपेयरेटरी कमेटी गठित
योगेंद्र यादव ने बताया कि पंजाब में ढाई हफ्तों में पूरा संगठन खड़ा किया जाएगा। जिसके लिए राजीव गोदारा की अगुवाई में प्रिपेयरेटरी कमेटी गठित की गई है, जिसके कनवीनर समीर मल्होत्रा हैं। सदस्यों में गुरप्रीत सिंह मान, जगदेव गरेवाल, लवप्रीत सिंह, जगदीश लाल के अलावा हरियाणा के प्रधान परमजीत सिंह को स्पेशल इन्वायटी बनाया गया है। देश भर में 131 जिलों में पार्टी का संगठन बन चुका है। नौ राज्यों में एक तिहाई जिले कवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed