फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious bag found near pathankot airforce station

पठानकोट एयरबेस के पास लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 23 Apr 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Apr 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
suspicious bag found near pathankot airforce station
संदिग्ध बैग मिला
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट एयरबेस से करीब एक किमी दूर प्रेम नगर में रविवार की रात एक रिटायर्ड कैप्टन के घर में किसी ने संदिग्ध बैग फेंका। बैग से तीन कारतूस, कोल्डड्रिंक की एक बोतल, पाकिस्तान बार्डर इलाके के दो-तीन नक्शे, भुने चने और टाफी का एक-एक पैकेट मिला।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। बैग मिलने के बाद एयरबेस की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि एसएसपी समेत कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहा है।
विज्ञापन


प्रेम नगर ढाकी वार्ड नंबर 43 की पार्षद विजय कुमारी चुन्नी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 6 बजे रिटायर्ड कैप्टन का उनके पास फोन आया। रिटायर्ड कैप्टन ने उन्हें बताया कि उनके घर के बरामदे में एक संदिग्ध बैग पड़ा है। बकौल पार्षद इस पर वह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लगा कि यह शरारती लोगों का काम है। इसके बाद बैग खोला गया। बैग में सबसे ऊपर एक पैंट रखी थी। पैंट की जेब में टाफी, पाकिस्तान बार्डर के दो-तीन नक्शे और तीन लोगों की फोटो मिली। बैग से चाकलेट, ब्रश, मंजन, शीशा, तीन कारतूस, कोल्डड्रिंक की एक बोतल, भुने चने का एक पैकेट और टाफी का एक पैकेट मिला।

पार्षद के मुताबिक इस पर उन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ रविंदर कुमार को मोबाइल पर दी। इस पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसएसपी विवेकशील सिंह सोनी, डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह भी मौके पहुंचे और रिटायर्ड कैप्टन से मामले की जानकारी ली।

बैग मिले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। एयरबेस के आसपास सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मामले  में जब एसएसपी विवेकशील सोनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से गुरेज कर दिया। उन्होंने बताया अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed