दस और लोगों के लाइसेंस सस्पेंड, दो दिन में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड, ड्राइविंग के वक्त मोबाइल सुनना व शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में जिला अदालत ने दस और वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए।
साथ ही कोर्ट ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 70 चालकों पर 100 से लेकर 2000 रुपये तक का जुर्माना भी ठोंका है। कोर्ट ने इससे पहले शुक्रवार को 100 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड किए थे।
दो दिनों में अब तक 110 लोगों के लाइसेंस निलंबित हो चुके है। इनमें ज्यादातर आफेंडर शहर से बाहर के है। सस्पेंड किए गए लाइसेंसों में ज्यादातर ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप के थे
दो दिन में कोर्ट ने 110 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए
हाल ही में सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों के बाद से पुलिस को अधिकार मिला है कि वह यातायात के नियमों की उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश कर सकती है।
इसके बाद से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप और मोबाइल फोन सुनने वालों के चालान कर उनके लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिशें भेजनी शुरू कर दिया है।
पुलिस 9 नवंबर से लेकर अब तक 960 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की है। इसके तहत तीन महीने के लिए चालकों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाता है।