{"_id":"57ea94674f1c1b517c5743f5","slug":"suspects-seen-in-pathankot-punjab-army-air-force-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: सर्च ऑपरेशन जारी, मिली आर्मी यूनिफॉर्म, एयरफोर्स को किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: सर्च ऑपरेशन जारी, मिली आर्मी यूनिफॉर्म, एयरफोर्स को किया गया अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में चक्की दरिया के पास दिखे 4 संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्की दरिया के पास मंगलवार को चार संदिग्ध देखे गए। संदिग्धों की सूचना पर एसएसपी की अगुवाई में सर्च अभियान शुरू करने के साथ आर्मी और एयरफोर्स को अलर्ट कर दिया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। एसएसपी राकेश कौशल का कहना है अभी तक संदिग्धों का कोई पता नहीं चला है। सर्च अभियान जारी है।
जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थी। एजेंसियों ने मंगलवाल को जिला पुलिस को सूचित किया गया कि पठानकोट में कुछ सदिग्ध दाखिल हुए हैं। इन संदिग्धों को पचक्की दरिया के आस पास देखा गया है और इनकी संख्या 4 है।

सर्च जारी, आर्मी व एयरफोर्स को किया अलर्ट
पठानकोट में चक्की दरिया के पास दिखे 4 संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला को 4 संदिग्ध इसी क्षेत्र में दिखे थे। इस पर उसने थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को बताया था। सूत्रों की माने तो सर्च के दौरान पुलिस ने आर्मी की वर्दी की तरह के कपडे़ भी बरामद किए है। सर्च अभियान का नेतृत्व एसएसपी राकेश कौशल कर रहे हैं। उनके साथ एसी गुलनीत सिंह खुराना स्वेट टीम भी थी।
एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि हमें सुचना मिली थी की इस क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए हैं। इस पर शाम 5 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। स्वेट टीम के 40 जवान, 400 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी व कमांडो टीम भी हमारे साथ है। हमने आर्मी और एयरफोर्स व हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी अपने इलाके में सर्च करने के लिए अलर्ट कर दिया है। एसएसपी ने बताया अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है। सर्च अभियान जारी है। खास बात यह है कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल यहां के तीन दिवसीय दौरे के लिए आ रहे हैं।