फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspected man, gurdaspur suspected man, pathankot terror attack, punjab

पंजाबः गुरदासपुर में दिखे 7 हथियारबंद संदिग्ध, लोगों में दहशत

Sun, 03 Apr 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
suspected man, gurdaspur suspected man, pathankot terror attack, punjab
गुरदासपुर में संदिग्‍धों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंजाब प‌ुलिस अफसरों के हाथ-पैर उस समय फूल गए, जब गुरदासपुर में कॉलेज के पास सात हथियारबंद संदिग्‍धों को देखा गया। पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की अफवाहों का बाजार गर्म था।
विज्ञापन


करीब डेढ़-दो महीने से इन अफवाहों पर अंकुश लगा था। शुक्रवार की रात फिर से गुरदासपुर-दीनानगर के हाईवे स्थित बेअंत इंजीनियरिंग कालेज के पास आम के बाग में सात हथियार बंद संदिग्ध व्यक्ति गए। संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और पूरे इलाके को सील करके सर्च अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक सतबीर कुमार का कहना है कि जब वह बरियार अड्डे से वापस अपने घर जा रहा था कि उसने पास में पड़ते आम के बाग में सात लोगों को ट्रक से उतरते देखा। उनके हाथ में एके 47 रायफल और 9 एमएम के पिस्तौल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतबीर ने कहा कि वह लोग बोले इसे कुछ नही कहना, यह एक आम नागरिक है। इसके बाद वह लोग जंगल में चले गए। इसके बाद सतबीर ने गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

suspected man, gurdaspur suspected man, pathankot terror attack, punjab
गुरदासपुर में संदिग्‍धों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पुलिस अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल, एसपी हेड क्वार्टर प्रदीप मलिक, कई थानों के एसएचओ  पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 10 किलोमीटर के एरिया की घेराबंदी कर दी।

इसके साथ ही बेअंत इंजीनियरिंग कालेज को हास्टल में रह रहे विद्यार्थियों और क्वार्टरों में रह रहे स्टाफ की सुरक्षा बढ़ा दी। शनिवार की सुबह आठ बजे फिर से आम के बाग और आसपास के गांवों में सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था।

एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल के अनुसार सतबीर सिंह शराब पीने का आदि है और काफी समय दिमागी तौर पर भी परेशान है। इसकी दवा भी चल रही है। इसके बावजूद पिछले हालातों को देखते हुए घटना को हलके में नही लिया जा रहा। अभी कुछ कहा नही जा सकता। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा की इसमें कितनी सच्चाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed