स्टाफ सेलेक्शन कमीशन का ये कारनामा जान दंग रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) में किस कदर लापरवाही से काम हो रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को आयोजित एसएससी के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-1 एग्जाम में दिखा। एसएससी ने माणो बिल्ली के नाम से रोल नंबर जारी कर दिया। इतना ही नहीं कैंडिडेट की फोटो की जगह बिल्ली की फोटो लगाकर उसे बाकायदा सत्यापित भी किया गया है।
फोटो के नीचे अंग्रेजी में माणो बिल्ली नाम से हस्ताक्षर भी किए गए हैं, जो रोल नंबर जारी किया गया है वह 1402003686 है। हालांकि इस रोल नंबर का कोई कैंडिडेट परीक्षा देने नहीं पहुंचा, लेकिन इसके आगे और पीछे के रोल नंबर पर कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी।
एसएससी ने माणो बिल्ली को सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वॉयज सेंटर अलॉट किया था। रविवार को चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र पर हजारों प्रतिभागियों ने एसएससी की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 4 बजे तक दो सत्र में हुई। माणो बिल्ली का रोल नंबर दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए जारी किया गया था।
आखिर कैसे बना एडमिट कार्ड
न तो इस एडमिट कार्ड को जारी करते समय ध्यान दिया गया और न ही अथॉराइज्ड अथॉरिटी ने कार्ड पर हस्ताक्षर करते समय इस तरफ गौर फरमाया। इतना ही नहीं फोटो पर एसएससी की मुहर भी लगी है। ऐसे में कई कर्मचारियों या अधिकारियों के हाथों में से यह कार्ड गुजरा होगा, लेकिन किसी ने इसे गहनता से नहीं देखा।