फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surgery will be done in 13 thousand in tera hi tera mission hospital

30 बेड के तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल का हुआ शुभारंभ

Wed, 13 Jan 2021 10:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Surgery will be done in 13 thousand in tera hi tera mission hospital
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को एडवांस सर्जिकल अस्पताल "तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल" का उद्घाटन किया गया। गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी चंडीगढ़ की ओर से शुरू किए गए अस्पताल का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। इस मौके पर सोसाइटी के संचालक एचएस सभरवाल सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

सभरवाल ने बताया कि 30 बेड वाला यह हॉस्पिटल अति आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर, आईसीयू वाले 5 बेड भी उपलब्ध रहेंगे। हॉस्पिटल में 2 आपरेशन थिएटर होंगे। हॉस्पिटल में उच्च शिक्षित और अनुभवी सर्जन की टीम उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

स्तन कैंसर की सर्जरी मुफ्त में होगी
शल्य चिकित्सकों की टीम की ओर से पिताशय की पथरी, गुर्दे की पथरी, गर्भाशय को हटाने, हर्निया, प्रोस्टेट, मूत्र विज्ञान, सामान्य सर्जरी जैसी सर्जरी 13 हजार रुपये के पैकेज पर की जाएगी, जबकि दोनों घुटने का प्रत्यारोपण एक लाख 31 हजार रुपये में कई जाएगी। वहीं, स्तन कैंसर की सर्जरी निशुल्क की जाएगी। सबसे पहले पंजीकृत 113 मरीजों की सर्जरी मुफ्त की जाएंगी। उन्होंने अगले महीने से कैंसर बस सेवा की शुरुआत किए जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed