{"_id":"58e3d3604f1c1b4a3e5b63aa","slug":"suresh-prabhu-gives-many-gift-to-haryana-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर पर मेहरबान हुए 'प्रभु', हरियाणा को दी कई सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर पर मेहरबान हुए 'प्रभु', हरियाणा को दी कई सौगातें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर पर मेहरबान हुए 'प्रभु'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की है कि दिल्ली में रेल यातायात को कम करने के लिए गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त नया रेल टर्मिनल बनाया जाएगा। क्योंकि आनंद विहार और बिजवासन रेल टर्मिनल पर काफी दबाव बढ़ गया है।
रेलमंत्री ने एलान किया कि प्रदेश में सबसे पहले रोहतक रेलवे स्टेशन को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी माडल) से आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलमंत्री मंगलवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर रोहतक से जींद तक बिजली से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जींद-सोनीपत के बीच एक नई डीईएमयू को भी हरी झंडी दिखाई।
सुरेश प्रभु ने कहा कि देश में विद्युतीकृत रेललाइन पर 42 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। इसे अगले पांच सालों में दोगुना किया जाएगा। रेलवे की ओर से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने, पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और एलईडी लाइट जैसी योजनाओं के माध्यम से आगामी 10 वर्षों में लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की बचत की जाएगी। हरियाली को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रेलवे की ओर से पांच करोड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत में पीपी माडल के तहत रेल कोच फैक्टरी लगाई जाएगी।

प्रभु ने ये दिया हरियाणा को
सीएम खट्टर पर मेहरबान हुए 'प्रभु'
- फोटो : अमर उजाला
प्रभु ने ये दिया हरियाणा को
- महम-हांसी रेल लाइन को दिसंबर 2019 तक पूरा कर दिया जाएगा।
- यमुनानगर-जगाधरी-कुरूक्षेत्र-लाडवा और 65 किलोमीटर कैथल-पटियाला लिंक लाइन का सर्वे इसी साल किया जाएगा।
- रोहतक-भठिंडा रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य सितंबर 2017 तक पूरा हो जाएगा।
- रोहतक-भिवानी रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य अगस्त 2017 तक पूरा हो जाएगा।
- रोहतक-गोहाना लाइन पर ऐलिवेटेड ट्रैक का काम इसी साल शुरू कर दिया जाएगा।
- पीपीपी मोड से रोहतक रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।