{"_id":"5a60538d4f1c1b7c268b4ffa","slug":"suraj-pal-ammu-statement-against-supreme-court-decision-on-padmawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' पर फैसला देकर सुप्रीम कोर्ट ने लाखों-करोड़ों लोगों को ठेस पहुंचाईः अम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' पर फैसला देकर सुप्रीम कोर्ट ने लाखों-करोड़ों लोगों को ठेस पहुंचाईः अम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
सूरज पाल
- फोटो : SELF
संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावत की रिलीजिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। वहीं इसके विरोध में सूरज पाल अम्मू ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुप्रीम कोर्ट ने चारों राज्यों में पद्मावत के बैन पर रोक लगा दी और कहा कि मूवी को देश भर में रिलीज किया जाए। इसके विरोध में करणी सेना ने बंद का आह्वान कर दिया है।
विज्ञापन
सूरज पाल अम्मू का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने लाखों-करोड़ों लोगों, लाखों-करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। लोग सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन ये फैसला उनके खिलाफ है। करणी सेना किसी कीमत पर फिल्म को रिलीज नहीं होने देगी। हमारा संघर्ष जारी रहेगी, चाहे मुझे फांसी लगा दो।
विज्ञापन
Aaj Supreme Court ne lakhon-crore logon, lakhon-crore Hinduon ki bhavnaon ko thes pahuchai hai, jo SC ka samman karte hain. Hamara sangharsh jaare rahega chaahe mujhe faansi laga do! Ye film release hogi toh desh tootega: Suraj Pal Amu pic.twitter.com/smAb63kjbj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 18, 2018