{"_id":"61522e2ae5363113121bbe1d","slug":"supporters-expressed-displeasure-over-not-making-mla-rakesh-pandey-a-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में नाराजगी: मंत्री नहीं बनाने पर छह बार से विधायक राकेश पांडे के समर्थकों ने हाईकमान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में नाराजगी: मंत्री नहीं बनाने पर छह बार से विधायक राकेश पांडे के समर्थकों ने हाईकमान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Tue, 28 Sep 2021 02:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:18 AM IST
सार
पंजाब में नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद नेताओं और उनके समर्थकों की नाराजगी भी सामने आने लगी है। मंत्री पद से हटाए जाने पर रविवार को बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने अपना दर्द बयां किया था तो वहीं सोमवार को लुधियाना में छह बार से विधायक राकेश पांडे के समर्थकों ने अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदर्शन करते विधायक समर्थक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो चुका है। ऐसे में अब मंत्रिमंडल में जगह न बना पाने वाले विधायकों के समर्थकों की नाराजगी सामने आने लगी है। सोमवार को लुधियाना के छावनी मोहल्ला में विधायक राकेश पांडे के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईकमान से तुरंत फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग उठाई है। इनका कहना है कि पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी तो चंडीगढ़ स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस की एससी विंग के संयोजक दीपक हंस ने कहा कि लुधियाना के हलका नार्थ से राकेश पांडे छह बार विधायक बन चुके हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ विधायक होने के बावजूद उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। आंतकवाद के दौरान उनके पिता ने कुर्बानी दी थी। ऐसे में शहीद परिवार को पार्टी की तरफ से उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। हंस ने कहा कि वह लुधियाना से भारत भूषण आशु को मंत्रिमंडल में लेने का स्वागत करते हैं लेकिन, वरिष्ठ विधायक राकेश पांडे को भी जगह मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका गलत असर पड़ सकता है, क्योंकि जब वरिष्ठ नेताओं को वह सम्मान नहीं मिलता तो आम कार्यकर्ता निराश हो जाता है। पांडे समर्थक पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईकमान से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की अपील की है। विधायक के समर्थकों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह चंडीगढ़ स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर धरना देंगे।