फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar has made big blame on the central government

सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- NRC का विरोध करने पर पंजाब का पैसा रोका

Wed, 25 Dec 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Dec 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sunil Jakhar has made big blame on the central government
सुनील जाखड़ - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने केंद्र पर राज्य का पैसा रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सब से पहले एनआरसी के खिलाफ आवाज बुलंद की थी और इसी वजह से केंद्र सरकार पंजाब के 6000 करोड़ रुपये दबाए बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह व्यवहार देश के संघीय ढांचे के विपरीत है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान से छेड़छाड़ के केंद्र सरकार के इरादों को कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिटेंशन सेंटरों और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर संबंधी अपनी सरकार का रुख स्पष्ट करने को कहा है। 
विज्ञापन


जाखड़ ने मोदी सरकार के उन दावों की भी निंदा की, जिनमें सरकार ने दावा किया है कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर पर कभी कोई विचार नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी का चुनाव मेनिफेस्टो देखने की सलाह दी, जिसकी क्रम संख्या सात पर पार्टी ने साफ किया है कि वह राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर लागू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि देश को धर्म के नाम पर बांटने का जो काम अंग्रेज अधूरा छोड़ गए थे, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वही काम अब कर रही है। जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार देश में धर्म के नाम पर विभाजन कर रही है। जाखड़ ने सरकार द्वारा राज्यसभा में दिए बयान की कापी मीडिया से साझा की। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कथन के उलट राज्यसभा में 24 जुलाई, 2019 को एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया था कि भारत सरकार ने 9 जनवरी, 2019 को ही सारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर मॉडल डिटेंशन सेंटर मैनुअल का प्रारूप भेजा था, जिसमें प्रवासी लोगों को बंदी बनाकर रखने और सेंटरों में किए जाने वाले अन्य इंतजाम के बारे में जानकारी दी गई थी। 

जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान और उनके मंत्री द्वारा संसद में दिए बयान परस्पर विरोधी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि अगर प्रधानमंत्री का बयान सही है ? तो वे अपने मंत्री को हटाएं, जिसने संसद में गुमराह करने वाला बयान दिया। और अगर मंत्री का बयान सही है तो प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed