{"_id":"56fc08704f1c1bd269f003ef","slug":"sunday-car-bazaar-will-shifted-in-hallo-majra","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का फैसला, हल्लोमाजरा में शिफ्ट होगा संडे कार बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का फैसला, हल्लोमाजरा में शिफ्ट होगा संडे कार बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सदन की बैठक में सेक्टर-7 मध्य मार्ग पर लगने वाले संडे कार बाजार को हल्लोमाजरा में शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया गया। लेकिन यह जमीन प्रशासन की है। नगर निगम ने यहां पर कार बाजार शिफ्ट करने के लिए जरूरी व्यवस्था करने के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
जिस जमीन पर कार बाजार शिफ्ट करने का फैसला किया गया है उस पर प्रशासन द्वारा एक बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है। पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कार बाजार पर चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया तो निगम ने निर्णय लिया कि जब प्रशासन उस जमीन पर इमारत का निर्माण करेगा तो कार बाजार बनाने के लिए खर्च की गई राशि को नगर निगम को वापस करेगा। इसके बाद कार बाजार को वहां से शिफ्ट किया जाएगा। मालूम हो कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर कार बाजार शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
अगले माह आएगी एक्शन टेकेन रिपोर्ट: भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह के सवालों का जवाब नहीं आने पर कमिश्नर ने कहा कि अप्रैल माह में पिछले एक साल की ऐक्शन टेकेन रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि कौन से प्रस्ताव पास हुए हैं और किन पर अभी काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
इसके साथ ही मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा की ओर से सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल का प्रस्ताव न आने पर नाराजगी जाहिर की गई। इस पर कमिश्नर ने बग्गा से कहा कि कमेटी ने जो सिफारिशें दी हैं उन पर अभी मंथन की जरूरत है। इसलिए कमेटी से अलग से भी बैठक की जाएंगी और अगले माह की बैठक में इन सिफारिशों को लाया जाएगा।
वार्डों के बीच करवाई जाएगी प्रतियोगिता: बैठक में कमिश्नर ने शहर में खुले शौच पर भी चिंता जताई। उन्होंने सभी पार्षदों को कहा कि वह अपने अपने एरिया में खुले मे शौच पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के वार्डों के बीच इस संबंध में इंटर सिटी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पूर्व मेयर सुभाष चावला ने बताया कि पिछले दिनों एक सर्वे में सामने आया कि शहर में 5 हजार लोग खुले में शौच कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि हर कालोनी के 5-5 हजार लोग खुले में शौच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे सही नहीं है।
30 जून तक सभी पब्लिक टायलेट होगे रेनोवेट: सदन की बैठक में शहर की मार्केट्स और पार्कों में बने पब्लिक टायलेट की व्यवस्था और उनकी रेनोवेशन का मामला गरमाया। इसके बाद चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने वादा किया कि 30 जून तक सभी टायलेट बना दिए जाएंगे या उनकी रेनोवेशन कर दी जाएगी।