फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summer vacation declared from April 15 to May 15 in Government schools of Chandigarh

चंडीगढ़: समय से पहले घोषित हुईं गर्मियों की छुट्टियां, 15 मई तक बंद रहेंगे सरकारी स्कूल

Mon, 13 Apr 2020 07:47 PM IST
ajay kumar कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation declared from April 15 to May 15 in Government schools of Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासक ने सभी सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियों के आदेश दिए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ में कोरोना वायरस को तभी रोका जा सकता है, जब मोहाली और पंचकूला सख्ती बरतेंगे। शहर के बॉर्डर से आने-जाने वालों की जांच की जानी चाहिए ताकि मोहाली-पंचकूला से इंफेक्शन चंडीगढ़ में न फैले। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि ट्राइसिटी है।
विज्ञापन


मोहाली और पंचकूला से रोजाना हजारों लोग चंडीगढ़ आते और जाते हैं। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 67 टीमें पूरे शहर को सैनिटाइज करने का काम कर रही हैं। इसके अलावा सेक्टर-26 की मंडी में लगने वाली भीड़ को कम किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर में कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। सोमवार तक 3622 गाड़ियों को इंपाउंड किया गया है और 306 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा मास्क पहने बिना घूम रहे 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed