{"_id":"683cb04ed5e48341040c618c","slug":"summer-camp-starts-in-raipur-rani-from-today-children-aged-6-to-16-will-participate-chandigarh-news-c-87-1-pan1007-123245-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रायपुररानी में आज से समर कैंप शुरू, 6 से 16 वर्ष के बच्चे लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रायपुररानी में आज से समर कैंप शुरू, 6 से 16 वर्ष के बच्चे लेंगे भाग
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के एमजी हाई स्कूल में 2 जून से 30 जून तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ और जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क समर कैंप लगाया जाएगा। इस शिविर में 6 से 16 वर्ष के बच्चों को पेंटिंग, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसी रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कैंप विशेष रूप से सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए खुला है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और समाजसेवी बच्चों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली, आत्मरक्षा, सकारात्मक सोच, पर्यावरण एवं जल संरक्षण और नशा मुक्त जीवन जैसे जरूरी विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
अब तक 40 बच्चों ने कराया पंजीकरण
जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने बताया कि यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। शिविर प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अब तक लगभग 40 बच्चों ने पंजीकरण करा लिया है। इच्छुक बच्चे रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक एमजी हाई स्कूल रायपुररानी जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं।