फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sultanpur Lodhi MLA Rana Indrapratap Singh broke Dhussi dam near Bharoana village with JCB

Punjab: सुल्तानपुर लोधी के विधायक ने रात को तोड़ा धुस्सी बांध, एफआईआर दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 08:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह आहली ने धुस्सी बांध को तोड़ना गलत बताया है क्योंकि बांध सरकारी है और प्रशासन की मंजूरी के बिना इसे तोड़ना गैर कानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बांध तोड़ने वाले विधायक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।   

विज्ञापन
Sultanpur Lodhi MLA Rana Indrapratap Singh broke Dhussi dam near Bharoana village with JCB
सुल्तानपुर लोधी में विधायक ने तोड़ा धुस्सी बांध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कनाडा से आने के बाद शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इस मामले में विधायक राणा इंदर प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Punjab: बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला अस्पताल से फरार, यहीं पर दाखिल है कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई
विज्ञापन

 

विधायक राणा इंद्र प्रताप के अनुसार उनके क्षेत्र में लोग बाढ़ के पानी से खतरे में हैं और प्रशासन बेखबर है। विधायक की इस गतिविधि पर एसडीएम सुलतानपुर लोधी चंद्राज्योति ने बताया कि वह जांच कर ही कुछ बता सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वही भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह आहली ने धुस्सी बांध को तोड़ना गलत बताया है क्योंकि बांध सरकारी है और प्रशासन की मंजूरी के बिना इसे तोड़ना गैर कानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बांध तोड़ने वाले विधायक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।   


शुक्रवार को ही कनाडा से लौटे हैं विधायक
विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को ही कनाडा से लौटे हैं। आते ही वह अपने क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंच गए। वहां आठ गांवों के लोगों ने उनको बाढ़ के पानी से आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विधायक ने ड्रेनेज विभाग को सूचित किया और कहा कि धुस्सी बांध को तोड़ा जाए ताकि बाढ़ का पानी सतलुज दरिया से होते हुए हरिके हेड वर्कस की ओर चला जाए। 

ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बांध तोड़ने के लिए प्रशासन की परमिशन लेनी पड़ती है। इसके बाद विधायक ने गांव निवासियों और अपने वर्करों को बांध तोड़ने के लिए कह दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन गांव निवासियों के आगे पुलिस की एक नहीं चली। इसके बाद बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ना शुरू कर दिया गया। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई सूचना नहीं है। वह इस संबंध में एक्सईएन ड्रेनेज विभाग से रिपोर्ट मंगवा कर ही कुछ बता सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed