{"_id":"5bfd873bbdec2241cb56a881","slug":"sukhpal-khaira-dr-dharamvir-gandhi-and-bains-came-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखपाल खैरा, डॉ. धरमवीर गांधी और बैंस आए एक साथ, सरकार के खिलाफ निकालेंगे 'इंसाफ' मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखपाल खैरा, डॉ. धरमवीर गांधी और बैंस आए एक साथ, सरकार के खिलाफ निकालेंगे 'इंसाफ' मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के बागी सुखपाल खैरा का गुट, निलंबित सांसद डॉ. धरमवीर गांधी और लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस एक साथ आ गए हैं। तीनों धड़े मिल कर 8-16 दिसंबर तक इंसाफ मार्च निकालेंगे। खैरा के आवास पर हुई सांझी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों ने बताया कि मार्च आठ दिसंबर को तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब से शुरू होगा। 16 दिसंबर को पटियाला में इसका समापन होगा।
विज्ञापन
यह मार्च कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक लोक लहर तैयार करेगा। खैरा ने कहा कि बादलों के बाद कैप्टन अमरिंदर भी बेअदबी और बहिबल कलां फायरिंग के दोषियों को बचाने में लगे हैं। दो सिखों को मारने में एक कांस्टेबल को भी सजा नहीं मिल सकी है। एसआईटी द्वारा बादलों और अक्षय कुमार से इस मामले में पूछताछ एक दिखावा था। इंसाफ मार्च पंजाबी की जवानी और किसानी को बचाने कीमांग करेगा और लोगों के मुद्दे उठाएगा।
विज्ञापन
यह मालवा के 54 बड़े गांवों से होकर गुजरेगा। जिनमें ज्यादातर वे गांव हैं, जहां बड़ी संख्या में किसानों और खेत मजदूरों ने आत्महत्याएं की हैं। यह मार्च पंजाबी एकता के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। 180 किलोमीटर चलने के बाद मार्च 16 दिसंबर को पटियाला में संपन्न होगा। जहां एक जनसभा की जाएगी। उसी दिन जनादेश भी लिया जाएगा कि क्या वे लोकसभा चुनाव में तीसरे विकल्प पर भरोसा जमाना चाहते हैं।
विज्ञापन
अगर लोगों ने हामी भरी तो वे नई सियासी पार्टी का गठन करेंगे। डॉ. गांधी ने कहा कि इस मुहिम में सुच्चा सिंह छोटेपुर, जगमीत बराड़ समेत तमाम लोगों को साथ लिया जाएगा। बैंस ने कहा कि बरगाड़ी मार्च में लोगों का हुजूम उमड़ा था, इंसाफ मार्च को भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा।