{"_id":"56fccfe24f1c1b3a05f002cb","slug":"sukhpal-khaira-aam-aadmi-party-aap-punjab-hardip-kingra-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप में उठे बगावत के सुर, सुखपाल खैरा के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप में उठे बगावत के सुर, सुखपाल खैरा के खिलाफ मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
आप नेता सुखपाल खैहरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में भी बगावत के सुर बुलंद हो गए हैं। कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल हुए फायरब्रांड लीडर सुखपाल खैरा के खिलाफ आप के प्रदेशस्तरीय नेता हरदीप किंगरा ने मोर्चा खोल दिया है। सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के करीबी माने जाते किंगरा ने फेसबुक पर खैरा को आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही आप के प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनप्रीत रंधावा पर भी खैरा को प्रमोट करने का आरोप लगाया है।
किंगरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बुधवार देर शाम लिखा कि पार्टी में पंजाब मीडिया टीम के इंचार्ज मनप्रीत रंधावा ही बड़ी साजिश रच रहे हैं। रंधावा ने एक मीटिंग में कहा कि वह उन वॉलंटियर्स की कीमत पर खैरा को प्रमोट करने के लिए हैं, जिन्होंने पार्टी को अपना समय, धन दिया और खून-पसीना बहाया। आप के जिस जहाज को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की टीम ने इस जगह पर पहुंचाया, उसमें छेद नहीं होने देना चाहिए। हमें अपने झाड़ू से पार्टी में सफाई करने और ऐसे लोगों को एक्सपोज करने की जरूरत है।
किंगरा ने लिखा है कि जब तक रंधावा जैसे लोगों को निकाला नहीं जाता और खैरा यहां कांग्रेस कल्चर लाने पर सफाई नहीं देते, वह किसी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे। इसके दो घंटे बाद किंगरा ने एक और मैसेज लिखा। जिसमें वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए किंगरा ने लिखा है कि बड़े दुख की बात है कि आज कोई हमारी जान से प्यारी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। हमारी मीडिया टीम के इंचार्ज कहते हैं कि वह सिर्फ सुखपाल खैरा को ही प्रमोट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
किंगरा और शेरगिल को टीवी डिबेट में नहीं भेजना चाहते। दोस्तों, मुझे किसी भी डिबेट या पार्टी में किसी ओहदे का शौक नहीं है। हम सिर्फ अरविंद केजरीवाल की सोच के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। भाइयों कांग्रेस का झोला लेकर आए लोग आप में भी कांग्रेसी कल्चर लाना चाहते हैं। पर अरविंद केजरीवाल को यह कभी मंजूर नहीं होगा। हम उसके पहरेदार बन कर आम आदमी पार्टी की रक्षा करेंगे। इसके बाद किंगरा ने एक विडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें खैरा, जब वह कांग्रेस में थे, एक प्रेस कांफ्रेंस में आप के खिलाफ बोल रहे हैं।