{"_id":"a3c7de166ef002596ed7798a2ff6c06a","slug":"sukhna-wild-life-sanctuary-closed-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जाने से पहले खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जाने से पहले खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आते ही पर्यावरण विभाग ने एहतियात के तौर पर सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी व नेपली का गेट पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
पर्यावरण विभाग के डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मानसून आते ही जंगलों में सांपों की भरमार शुरू हो गई है। इससे पर्यटकों को खतरा बढ़ गया है। जब तक बारिश के आसार बने रहेंगे, तब तक सांपों के निकलने का खतरा बना रहेगा।
पिछले दिनों बारिश होने के बाद वहां पर तैनात एक गार्ड को सांप ने डस लिया था। उसके बाद पर्यावरण विभाग ने सेंचुरी के गेट को बंद करने का फैसला ले लिया।
दोनों ही सेंचुरी में घने जंगलों और खूबसूरत जानवरों व पक्षियों को देखने के लिए काफी पर्यटक आते हैं। यहां पर घूमने के लिए पर्यावरण विभाग की ओर से स्वीकृति लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन