{"_id":"61e1a33e4287b65dc36cb3d5","slug":"sukhdev-singh-dhindsa-meets-union-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह से मिले ढींढसा: सीट बंटवारे पर हुई चर्चा, उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह से मिले ढींढसा: सीट बंटवारे पर हुई चर्चा, उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द होगी जारी
Fri, 14 Jan 2022 09:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
पंजाब में भाजपा इस बार का विधानसभा चुनाव शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेगी। 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 10 मार्च को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। ढींढसा ने कहा कि उन्होंने अमित शाह के साथ पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सूबे की राजनीति में गठबंधन के रूप में अपनी पार्टी को आवंटित की जाने वाली सीटों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि उन्होंने गुरुवार शाम गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की, जिसमें पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पंजाब चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 19 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उम्मीद है कि 12 से 15 उम्मीदवार विजयी होंगे। वह खुद पंजाब के 2022 के विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे, हालांकि उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा चुनाव लड़ेंगे। दो-चार दिन में उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन