{"_id":"62065c164f42f35179359c8f","slug":"sukhbir-singh-badal-targets-navjot-singh-sidhu-and-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल ने बोला हमला: कहा- सिद्धू अंहकारी, कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते, केजरीवाल को बताया पंजाब का दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल ने बोला हमला: कहा- सिद्धू अंहकारी, कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते, केजरीवाल को बताया पंजाब का दुश्मन
Fri, 11 Feb 2022 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:32 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सुखबीर ने कहा कि सिद्धू अपने कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल पंजाब का दर्द नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : @officeofssbadal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अहंकारी और अरविंद केजरीवाल पंजाब का दुश्मन है। सिद्धू तो अपने कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते और केजरीवाल पंजाब के दर्द से वाकिफ नहीं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सिद्धू ऐसा इंसान है, जिसे अपने पर बहुत अहंकार है। उन्होंने यह बात गुरुवार को अमृतसर पूर्वी विधानसभा हलका में कांग्रेस पार्षद राजेश मदान और राजिंदर सैनी को अपनी पार्टी में शामिल कराते वक्त मीडिया से कही।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने नवजोत सिद्धू को कभी किसी बात से नहीं रोका था, इसके बावजूद वे गुरु नगरी का सुधार नहीं कर सके। सिद्धू कभी एक जगह (पार्टी) पर टिक कर नहीं रह सकता। सिद्धू के अंदर अहंकार भरा हुआ है और भगवान ही अहंकार को निकालता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सबसे ऊपर रहना चाहता है और हालात यह हैं कि लोग उसे देख कर उससे दूर भागते हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर पहले छह माह बिक्रम मजीठिया को देने वाले हैं ताकि वह अपने पूर्वी हलके में ही नहीं बल्कि गुरु नगरी का संपूर्ण विकास कर सके।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पंजाब का दर्द नहीं जानते। पांच साल पहले वोट लेने के बाद वे दोबारा दिखाई नहीं दिए। इस बार उन्हें वोट नहीं मिले तो वे राजस्थान भाग जाएंगे। पंजाब के पानी पर उन्होंने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने पंजाब से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर बनाने की बात कही थी। जो इंसान पंजाब का दर्द नहीं जानता वह कभी पंजाब में सुधार नहीं कर सकता। पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस पार्षद राजेश मदान और राजिंदर सैनी 10 दिन पहले सिद्धू से मिलने पहुंचे तो हताश होकर वापस लौटे और शिअद का हिस्सा बन गए।
राबिया सिद्धू हमारी भी बेटी, नहीं देंगे उसके खिलाफ बयान: मजीठिया
शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और अमृतसर पूर्वी हलके से अकाली दल के प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया से जब नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राबिया सिद्धू हमारी भी बेटी है। हम अपनी बेटी के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन इतना अवश्य कहा कि परमात्मा उसे अक्ल दे। इस दौरान उन्होंने सुखजिंदर सिंह रंधावा पर हमला करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा खनन का काम गुरदासपुर हलके में चलता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रंधावा पैसे लेकर एसएसपी तैनात करते थे तो इससे ज्यादा भ्रष्टाचार क्या होगा।