फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal targets BJP and Congress in Ropar

विपक्षी दलों पर बरसे सुखबीर: कहा- राम रहीम को बाहर निकालना भाजपा की चाल, कांग्रेस ने माफिया किंग को बनाया सीएम चेहरा

Tue, 08 Feb 2022 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 07:03 PM IST
सार

राम रहीम को 21 दिन की फरलो को सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा की चाल बताई है। उन्होंने कहा कि यह चुनावी स्टंट है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal targets BJP and Congress in Ropar
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राम रहीम को जेल से बाहर निकालना भाजपा की चाल है और यह चुनावी स्टंट है। चुनाव में जीत के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है। सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को रोपड़ पहुंचे। इस दौरान पूर्व एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह औलख अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी को अलविदा कह अकाली दल का दामन थामा और सुखबीर बादल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जरनैल सिंह औलख का कुछ साल पहले अकाली दल से मन मुटाव हो गया था, जिसके चलते वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार माफिया किंग को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। बादल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ जिले में खनन कर पहाड़ खत्म कर दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चन्नी ने पांच साल एससी बच्चों को पढ़ने नहीं दिया और उनका वजीफा बंद रखा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्हें तीन माह हो गए हैं, वह अपने घर नहीं जा रहे और लगातार प्रचार में जुटे हैं। उन्होने कहा कि बहुत अच्छा माहौल बना हुआ है और लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। आज फोन पर लोगों से फिरौती ली जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है। सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 117 हलकों में से 65 उम्मीदवार दल बदलू हैं जो कांग्रेस और अकाली दल से टिकट न मिलने के कारण पार्टी छोड़कर गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के पास पंजाब का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में तरक्की केवल अकाली दल की सरकार में ही हुई है। अकाली दल की बनने वाली सरकार में डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा का मंत्री बनना तय है।


10 को गुरदासपुर आएंगे सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर सिंह बादल 10 फरवरी को गुरदासपुर में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। अकाली-बसपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार गुरबचन सिंह बब्बेहाली के समर्थन में शहर के हनुमान चौक पर सुबह नौ बजे होने वाली इस रैली में हलके से बड़ी संख्या में अकाली-बसपा कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे। बब्बेहाली ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सुखबीर सिंह बादल की गुरदासपुर रैली अकाली-बसपा गठबंधन में और जोश भर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed