फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal held a meeting with party workers in Abohar

लोकसभा चुनाव 2019: फिरोजपुर सीट को लेकर दिखा नया संकेत, सुखबीर बादल लड़ सकते हैं चुनाव

Fri, 21 Dec 2018 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal held a meeting with party workers in Abohar
अबोहर में बैठक करते सुखबीर सिंह बादल

शिअद (ब) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पिछले 25 साल से अकाली दल के कब्जे में रही फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। इसी कड़ी में वे शुक्रवार को फिरोजपुर शहरी विधानसभा के भाजपा-अकाली वर्करों से फीडबैक लेने पहुंचेंगे। गुरुवार को सुखबीर बादल ने अबोहर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


फिरोजपुर लोकसभा सीट पर शिअद (ब) के सीनियर नेता जोरा सिंह मान तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। इसके बाद अकाली दल से इसी सीट पर पिछले दो चुनाव से शेर सिंह घुबाया विजयी रहे हैं। विधानसभा चुनाव में बेटे दविंदर सिंह घुबाया को अकाली दल से टिकट न मिलने पर वह पार्टी से नाराज थे। हालांकि घुबाया ने पार्टी नहीं छोड़ी, लेकिन दविंदर घुबाया परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


 कांग्रेस ने उन्हें फाजिल्का विधानसभा सीट से अकाली दल के खिलाफ खड़ा किया था जिसमें वे जीत गए थे। सांसद घुबाया के पार्टी गतिविधियों व पार्टी द्वारा दूरी बनाए रखने से यह साफ हो गया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कोई नया चेहरा मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का नाम चर्चा में बना रहा। लेकिन अब पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अबोहर में गुरुवार को वर्करों के साथ बैठक कर फीडबैक लेने के दौरान फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। 
 

Sukhbir Singh Badal held a meeting with party workers in Abohar
सुखबीर सिंह बादल

 फिरोजपुर लोकसभा के अंतर्गत बल्लुआना, अबोहर, फाजिल्का और जलालाबाद में सुखबीर ने वर्करों से फीडबैक लिया। शुक्रवार को वह फिरोजपुर शहरी विधानसभा के वर्करों से फीडबैक लेंगे। इसके लिए पूर्व भाजपा विधायक व सीपीएस रहे सुखपाल सिंह नन्नू को तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

 सियासी सूत्रों के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल के फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने पर पहले ही पार्टी द्वारा निर्णय लिया जा चुका है। इसी के तहत पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों द्वारा लोकसभा हलके के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं में पार्टी नेताओं के साथ बैठकें की गई थी। सुखबीर फिरोजपुर का चुनाव इसलिए भी लड़ने को तैयार हैं, क्योंकि जलालाबाद विधानसभा हलके से दो बार चुनाव जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed