फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir singh badal, handed over appointment letters, to newly recruited 5581 soldiers

डिप्टी सीएम ने नवनियुक्त 5581 सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 20 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 20 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir singh badal, handed over appointment letters, to newly recruited 5581 soldiers
5581 सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को मोहाली में पंजाब पुलिस में नए भर्ती 5581 जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्ती के दौरान सामने आए नाममात्र डोप टेस्ट केसों ने प्रदेश के नवयुवकों को नशे के मुद्दे पर बदनाम करने वाली कांग्रेस और आप पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले पंजाब विरोधी तत्वों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


नए भर्ती हुए 5181 (पुरुष एवं महिला) सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने के मौके पर राज्य के इतिहास में इस दिन को सुनहरा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में अपनाई गई पारदर्शिता ने राज्य में ऐसा वातावरण बनाया है कि अब गरीब घर का योग्यता प्राप्त नवयुवक भी सरकारी नौकरी हासिल करने के सपने को सच कर सकता है।
विज्ञापन


नौकरियों में पारदर्शी प्रक्रिया को बड़े स्तर पर सराहे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीते छह माह में एक लाख लोगों को नौकरी दी गई है, जबकि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान अकेले पुलिस विभाग में ही 25 हजार भर्तियां की गई हैं, जोकि समूची पुलिस फोर्स का 40 प्रतिशत हिस्सा बनता है। उन्होंने बताया कि लगभग 550 सब-इंस्पेक्टरों की चल रही भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है और 200 महिलाएं नौकरी पर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस करार दिया

Sukhbir singh badal, handed over appointment letters, to newly recruited 5581 soldiers
5581 सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स करार दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ढंग से पंजाब पुलिस ने अपने दम पर दीनानगर के आतंकवादी हमले का सामना किया और आतंकियों को ढेर किया, उससे पुलिस की बहादुरी और चुनौतियों से जूझने की क्षमता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। नवनियुक्त सिपाहियों से उन्होंने कहा कि वह अपनी सेवाएं मेहनत और ईमानदारी से निभाकर देश और पंजाब के प्रति अपनी आस्था का प्रमाण दें। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने इस मौके पर डोप टेस्ट में सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, ओएसडी चरनजीत सिंह बराड़, एडीजीपी (प्रशासन) दिनकर गुप्ता, आईजी (मुख्यालय), आरएन ढोके, सीनियर अकाली नेता हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल, उपायुक्त दलजीत सिंह मांगट, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed