{"_id":"58e4ff7c4f1c1b4c3e5b69e8","slug":"sukhbir-singh-badal-appeal-to-rahul-gandhi-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बाद अब पंजाब में भी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग, राहुल से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बाद अब पंजाब में भी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग, राहुल से अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि वह किसानों का कर्ज माफ कराने को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हिदायत जारी करें। किसानों से किया वादा पूरा करना कैप्टन की जिम्मेदारी बनती है, लेकिन इसे पूरा करने के बजाय लटकाया जा रहा है। राहुल को तुरंत दखल देकर पंजाब के किसानों को राहत दिलानी चाहिए।
सुखबीर ने कहा कि कैप्टन को प्रकाश सिंह बादल और योगी आदित्यनाथ से शिक्षा लेनी चाहिए। बादल ने 1997 में सत्ता संभालते ही बिजली मुफ्त करने का वादा निभाया था। इसी तरह योगी ने भी वादा निभाया, पर कैप्टन इसमें पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
राहुल ने यूपी सरकार के कर्ज माफी के फैसले की सराहना की है। इसे दूसरे राज्यों में भी लागू करने की मांग की है, लेकिन राहुल को खुद उदाहरण बनते हुए पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक समेत सभी कांग्रेस राज्यों में कर्ज माफ करवाना चाहिए। राहुल की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह पंजाब के किसानों से किया वादा निभाएं।

कर्ज माफी को लेकर भाजपा सौंपेगी ज्ञापन
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
योगी के बाद कैप्टन भी पूरा करें वादा : खैरा
आम आदमी पार्टी के चीफ व्हिप सुखपाल खैरा ने कहा है कि यूपी के सीएम द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी चुनावी वादा पूरा करना चाहिए। कांग्रेस ने चुनाव केसमय सबसे अहम वादा कर्ज माफी का किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि कैप्टन अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में फेंक रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इस संबंध में पीएम से भी मुलाकात की थी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों का 36500 करोड़ का कर्ज माफ कर रास्ता दिखाया है। कैप्टन को भी कैबिनेट की अगली बैठक में कर्ज माफी का मुद्दा लाना चाहिए।
कर्ज माफी को लेकर भाजपा सौंपेगी ज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से किसानों के कर्ज माफ करने की सराहना की है। साथ ही उम्मीद जताई कि पंजाब की कांग्रेस सरकार भी ऐसा करेगी। मोर्चा प्रधान सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि भाजपा ने किसानों से किया वादा पूरा किया है। अब कांग्रेस को अपना वादा पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोर्चा दस अप्रैल को सभी जिलों के डीसी को ज्ञापन सौंप कर कांग्रेस को अपना वादा याद दिलाएगा।