फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir says, bathinda rally date announce by captain amrinder singh

डींगे छोड़ बठिंडा रैली की तारीख घोषित करें कैप्टन: सुखबीर

Thu, 26 Nov 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 26 Nov 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
sukhbir says, bathinda rally date announce by captain amrinder singh

बठिंडा रैली को लेकर कैप्टन और सुखबीर की जंग तेज हो गई है। शिअद की रैली के दौरान सुखबीर ने कैप्टन को चुनौती दी थी कि यहां इससे बड़ी रैली करके दिखाएं।

विज्ञापन


अगले दिन कैप्टन ने चुनौती स्वीकार करते हुए बड़ी रैली करने का दावा किया था। बुधवार को सुखबीर ने कैप्टन से कहा कि वह डींगे न मारें, बठिंडा रैली की तारीख घोषित करें।
विज्ञापन


शिअद प्रधान ने कहा कि कैप्टन पंजाब के लोगों का यह कह कर अपमान न करें कि उन्हें जबरदस्ती सद्भावना रैली में लाया गया था। वह अकाली दल पर सियासी हमले करने को आजाद हैं, लेकिन पंजाबियों के मान-सम्मान पर यह कह कर हमला न करें कि उन्हें इच्छा के विरुद्ध रैली में शामिल होने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि शिअद की रैली में दो लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ देख कर कैप्टन परेशान हो गए हैं। अब अपनी निराशा रैली में शामिल लोगों पर निकाल रहे हैं। ये लोग ही हैं, जो सरकारें बनाते और गिराते हैं। उनका अपमान करने की कोशिश न करें।

सुखबीर ने कहा कि वह कैप्टन के इस दावे को नहीं समझ सके कि कांग्रेस की रैली में हरियाणा-राजस्थान से लोगों को नहीं बुलाया जाएगा। सबसे पहले तो वह कैप्टन को यह मानने के लिए धन्यवाद देंगे कि शिअद का हरियाणा और राजस्थान में जनाधार है। क्या कल वह शिअद पर तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश से लोग लाने का आरोप भी लगाएंगे।


सुखबीर ने कैप्टन की इस बात पर सहमति जताई कि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। साथ ही कहा कि स्विस फेडरल टैक्स प्रशासन द्वारा फेंके एक पत्थर के भारत पहुंचने की देर है।

कैप्टन के दावों का सारा ढांचा खत्म हो जाएगा। उनके स्विस बैंक खातों की जानकारी जल्द ही भारतीय अधिकारियों से सांझी की जाएगी। फिर सारा देश जान जाएगा कि कौन शीशे के घर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed