{"_id":"604e524d872b6974291a05e9","slug":"sukhbir-badal-will-contest-assembly-elections-from-jalalabad-sad-president-said-in-a-rally-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल जलालाबाद से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पंजाब मंगदा जवाब रैली में बोले शिअद अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल जलालाबाद से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पंजाब मंगदा जवाब रैली में बोले शिअद अध्यक्ष
Sun, 14 Mar 2021 11:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चहेते मंत्रियों व विधायकों को पंजाब लूटने की छूट दी है। चार साल में पंजाब में कोई विकास नहीं हुआ है। पंजाब को पूरी तरह कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है। सुखबीर ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव वे खुद जलालाबाद से लड़ेंगे। सुखबीर जलालाबाद दाना मंडी में पंजाब मंगदा जवाब मुहिम के तहत आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों तथा आम लोगों को जो भी सुविधाएं मिली हैं, वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समय मिली हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन, जरूरतमंदों को सस्ती दाल-आटा स्कीम, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए वजीफे, बार्डर पट्टी पर किसानों को जमीनों के अधिकार समेत कई योजनाएं अकाली दल की बदौलत मिली हैं।
पंजाब के लोगों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को जब से चुना है तब से लेकर पंजाब के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जो वादे कैप्टन ने गुटका साहिब की शपथ लेकर लोगों से किए थे। उनमें से एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। बुजुर्गो को 2500 रुपये पेंशन, पंजाब को नशा मुक्त, किसानों की कर्ज माफी, घर-घर नौकरी और ऐसे कई वादे थे जो मौजूदा सरकार ने पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लोगों की कोई भी चिंता नहीं है। मुख्य मंत्री अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान सिर्फ 11 बार ही अपने कार्यालय गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को अपने काम के प्रति प्यार नहीं है, वह पंजाब के विकास के बारे में कितना सोच सकता है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। मुख्य मंत्री ने काम को पहल न देकर पंजाब को बर्बाद कर दिया है।