{"_id":"5fdf5d5ed88d57f06620831408071757","slug":"sukhbir-badal-will-come-to-see-hockey-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल भी आएंगे हॉकी लीग देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल भी आएंगे हॉकी लीग देखने
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Jan 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-9 में सरकार द्वारा बनाए गए इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हॉकी लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। लीग का आगाज 25 जनवरी को होगा।
इस दौरान पंजाब व दिल्ली की टीमें आमने सामने होगी। मैच के प्रबंधों को लेकर डीसी ने समीक्षा मीटिंग की। मीटिंग प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई। इस मौके पुलिस व प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि मैच में राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों को आवाजाही के साथ-साथ अन्य प्रबंधों को बढ़िया तरीके से पूरा करने की हिदायत दी।
हॉकी इंडिया लीग मैच के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से स्वर्नदीप सिंह एसपी सिटी-1 व एसडीएम लखमीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
मीटिंग में एसएसपी इंद्रमोहन सिंह, एडीसी विकास पुनील गोयल, एसपी सिटी स्वर्णदीप सिंह, एसडीएम लखमीर सिंह मौजूद थे।