फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir badal statement about captain amrinder singh

'कैप्टन के महल की दीवारें हिला कर रख देगी पटियाला रैली'

Tue, 08 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 08 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal statement about captain amrinder singh

पटियाला में होने वाली सद्भावना रैली कैप्टन अमरिंदर सिंह के महल की दीवारें हिला देगी। ये कहना है डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का। वे की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को यहां पहुंचे डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बठिंडा रैली की खुंदक में पटियाला में सद्भावना रैली रखी गई है।

विज्ञापन


एक ओर जहां बठिंडा में कांग्रेस की रैली प्रदेशस्तरीय होगी, वहीं अकाली दल की रैली पांच जिलों की होगी। फिर भी पटियाला की अकाली दल की सद्भावना रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। इससे मोती बाग पैलेस की दीवारें हिला दी जाएंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन पर सुखबीर बादल ने व्यंग्य कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से रैलियां न करने व केवल मास कांटेक्ट करने की बात कहे जाने पर सुखबीर बादल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कैप्टन का कैसा मास कांटेक्ट? क्या यह विदेशों में होगा या देश में उन्हें खबर नहीं है’।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने बीते दस सालों में लोगों से कितना संपर्क रखा है, यह जग जाहिर है जबकि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के नेता सारा समय ही जनता के बीच गुजारते हैं।

आने वाले दिनों में शिरोमणि अकाली दल की प्रचार रणनीति का खुलासा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हर वाहन पर ‘आई प्राउड टू बी अकाली’ के स्लोगन वाला स्टीकर नजर आएगा। यही साबित करेगा कि पार्टी को पंजाब में कितना समर्थन प्राप्त है।


कैट पिंकी के खुलासों बारे कांग्रेस दे जवाब
पंजाब पुलिस के कैट गुरमीत सिंह पिंकी की ओर से किए खुलासों के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि पिंकी ने आज से 30-35 साल पहले हुई घटनाआें के बारे में प्रशभन उठाए हैं। उन दिनों में केंद्र व राज्य में कांग्रेस की ही सरकारें थी। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल से पहले कांग्रेस को इस पर सच्चाई सामने रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed