फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir badal says about arvind kejriwal punjab visit

उपमुख्यमंत्री ने केजरीवाल को बताया ड्रामेबाज, बोले, ड्रामा करने आए थे

Mon, 18 Jul 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 18 Jul 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal says about arvind kejriwal punjab visit
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : BBC
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केजरीवाल ड्रामेबाज हैं और वह पंजाब में ड्रामा करने आए थे। वह केजरीवाल द्वारा अपनी भूल बख्शाने के लिए श्री हरमंदिर साहिब में की गई सेवा के बारे में पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को फतेहगढ़ साहिब में आटा-दाल स्कीम के 4100 लाभपात्रियों को नीले कार्ड बांटे। इस मौके पर मंच से सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 90 साल की उम्र में भी पूरे सूबे में संगत दर्शन कर रहे हैं। बादल साहब लोगों के लिए फिक्रमंद हैं। हमारी सरकार ने पंजाब का नक्शा बदल दिया है। हर वर्ग को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की और हर धर्म की यादगारें बनाई। हमने सड़कों को नई रूपरेखा प्रदान की है। 
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने पिछले 25 दिन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की फतेहगढ़ साहिब में तीन बार विजिट पर कहा कि कैप्टन साहब तो पहले ही कह चुके हैं कि उनका ये आखिरी इलेक्शन है। ऐसे में कैप्टन हार मान चुके हैं। वे कैसे पंजाब के लोगों का भविष्य कैसे संवार सकते हैं। वह तो अकेले राज्यभाग ही हथियाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को नहीं पता, पंजाब की नब्ज में क्या है 
आम आदमी पार्टी पर सुखबीर बादल ने कहा कि आप को यहीं नहीं पता कि पंजाब की नब्ज में क्या है। वह पंजाब का भविष्य कैसे संवार सकते हैं, जिन्हें यहीं नहीं पता कि धार्मिक मुद्दों पर कैसा रुख अख्यितार करना है। आप के नेता नासमझ हैं। सुखबीर ने कहा कि शहीदों की धरती के लोगों ने आप वालों को समर्थन दे दिया तो हम आपस में डांगो डांगी हो जाएंगे और पंजाब का भविष्य खतरे में आ जाएगा। 

सुखबीर सिंह बादल ने पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले में हुए नुकसान के खर्च की भरपाई केंद्र सरकार द्वारा पास किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ये नेशनल मुद्दा था, जिसे केंद्र ने पास करना ही था। वे केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed