{"_id":"c262e1a92286e29c655ef8876ffe573b","slug":"sukhbir-badal-said-do-complaint-against-illegal-mining-to-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अवैध खनन होते देखें तो तुरंत एसएसपी को शिकायत दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अवैध खनन होते देखें तो तुरंत एसएसपी को शिकायत दें’
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि बकिसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी एसएसपी को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि ऐसे मामलों में शामिल होने वालों के खिलाफ केस रजिस्टर किए जाएं फिर चाहे वे किसी भी स्तर के नेता या अधिकारी हो।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि अगर वे कहीं अवैध खनन देखते हैं तो सीधे अपने क्षेत्र के एसएसपी से शिकायत करें। सुखबीर मंगलवार को सामाजिक अधिकारिता समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री विजय कुमार सांपला भी थे।
विज्ञापन
सुखबीर ने बताया कि उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने आश्वासन दिया है कि आदमपुर के रक्षा हवाई अड्डे को वाणिज्यिक दर्जा दिया जाएगा। इससे बड़े पैमाने पर एनआरआई बेल्ट को सुविधा मिलने के साथ दोआबा में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे को उठाया। पंजाब सरकार ने यात्री गतिविधियों के लिए इस हवाई अड्डे का उपयोग करने के लिए संबंधित मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा है।
उधर, उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल की ओर से अकालियों के उनके विभागीय कामकाज में दखलंदाजी के आरोपों को सुखबीर बादल ने नकार दिया है।
सुखबीर ने कहा कि वह तो खुद यह जान कर हैरान रह गए। उन्होंने कभी मित्तल के काम में दखल नहीं दिया। दो अकाली सीपीएस को मित्तल के विभाग से संबंधित कमेटियों के चेयरमैन बनाए जाने पर सुखबीर का कहना था कि न तो उन्होंने ऐसी कोई कमेटी बनाई और न ही उन्होंने किसी सीपीएस को उनका चेयरमैन बनाया है।