फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal's jan chetna Rally in Ambala of Haryana

हरियाणाः अंबाला में सुखबीर बादल की जनचेतना रैली, एचएसजीपीसी के सदस्यों ने दिखाए काले झंडे

Sun, 10 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal's jan chetna Rally in Ambala of Haryana
सुखबीर बादल की जनचेतना रैली

शिरोमणि अकाली दल की अनाज मंडी में आयोजित जनचेतना रैली में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के सदस्यों ने प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रैली में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी कर काले झंडे दिखाये। 

विज्ञापन


इस दौरान कमेटी सदस्यों ने रैली स्थल में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रैली स्थल पर सुखबीर बादल का पुतला जलाने की भी कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। 16 सदस्यों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बस में रैली स्थल से दूर ले जाया गया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल के आने की खबर लगते ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुछ नेताओं ने बादल को काले झंडे दिखाने और उनका पुतला फूंकने की तैयार कर रखी थी। इसकी भनक लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एचएसजीपीसी नेता सुखविंद्र सिंह, हाकाम सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह सहित कुल 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। यहां से उन्हें सीआईए-1 के दफ्तर ले जाकर छोड़ दिया गया। वहीं रैली के दौरान पुतला फूंक रहे लोगों को पुलिस ने हटाया और पुतले को कब्जे मे ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए एचएसजीपीसी ने जताया विरोध  

Sukhbir Badal's jan chetna Rally in Ambala of Haryana
सुखबीर को दिखाए काले झंडे

एचएसजीपीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष व अंबाला से एसजीपीसी हरपाल सिंह मछौंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार को हरियाणा में अकाली दल की रैली होने नहीं देनी चाहिए थी। पंजाब ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोक रखा है, इसके अलावा प्रदेश में अब तक बादल ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नहीं बनने दी है। इसका एचएसजीपीसी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। अंबाला आगमन पर सुखबीर बादल का विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है और रैली में भीड़ इकट्ठी करने के लिए पंजाब से भीड़ बुलाई गई थी।  

हरियाणा-पंजाब का रिश्ता भाइयों जैसा : बादल  
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दोपहर डेढ़ बजे अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब का रिश्ता भाइयों जैसा है। पार्टी ने इस बार हरियाणा में चुनाव लड़ने का निश्चय किया है। अगर सभी पंजाबी एकजुट होकर शिरोमणी अकाली दल के झंडे के नीचे चुनाव लड़ें तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हरियाणा में बनने वाली सरकार में भागेदारी न मिले। 

उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब के किसानों को ट्यूबवेल के बिजली का बिल नहीं देना पड़ता, ऐसे ही हरियाणा में उनकी सरकार बनने के बाद किसानों का ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा। कहा कि हरियाणा में 40 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां सिख व पंजाबी मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। हरियाणा में सरकार बनने के बाद पंजाब की तर्ज पर ही हरियाणा का भी विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed