फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal filed defamation case against cm Bhagwant Mann in Muktsar court

Punjab: सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री मान के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, कहा- उन्हें झूठ बोलने की आदत

Thu, 11 Jan 2024 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान की झूठ बोलना आदत है। वे कई बार मुख्यमंत्री को उनके परिवार के बारे में झूठ बोलने को लेकर चेतावनी दे चुके थे। मगर मान उनके परिवार के खिलाफ झूठ बोले जा रहे हैं। पहले तो वह चुप थे लेकिन अब भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
Sukhbir Badal filed defamation case against cm Bhagwant Mann in Muktsar court
सीएम भगवंत मान और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को मुक्तसर अदालत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बादल परिवार के खिलाफ लगातार झूठे बयान दे रहे हैं। जिस कारण उन्होंने आज मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। 
विज्ञापन


मुक्तसर अदालत में मुख्यमंत्री मान के खिलाफ केस दायर करने पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भगवंत मान की झूठ बोलना आदत है। वे कई बार मुख्यमंत्री को उनके परिवार के बारे में झूठ बोलने को लेकर चेतावनी दे चुके थे। मगर मान उनके परिवार के खिलाफ झूठ बोले जा रहे हैं। पहले तो वह चुप थे लेकिन अब भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री हैं। वह अब तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि वह बादल परिवार के खिलाफ झूठ बोले। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने बयान दिया था कि बालासर स्थित जो उनका फार्म है, वहां जो नहर निकाली गई है वह बादल के खेतों के लिए ही निकाली गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में झूठा बयान दिया कि बादल परिवार ने अपनी सभी बसों के परमिट एक्सटेंशन करवा कर चंडीगढ़ ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा था, जिसमें उनका कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को मुक्तसर की अदालत में मुख्यमंत्री के खिलाफ डेफेमेशन का केस दायर कर दिया है। वे मुख्यमंत्री को मुक्तसर की अदालत में लेकर आएंगे जिस पर उन्हें पता चलेगा कि झूठ बोलने की सजा क्या होती है। 


सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान कह रहे हैं कि वह प्रत्येक तारीख पर आएंगे तो वह भी देखेंगे कि आखिर कितनी बार मुख्यमंत्री तारीखों पर आते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुक्तसर की धरती के लिए खुशी की बात है कि इसी बहाने ही सही मुख्यमंत्री मुक्तसर तो आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed