फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sukhbir badal china visit, sukhbir badal, china vegetable, punjab government, chandigarh

नई तकनीक से पंजाब में उगाई जाएंगी चीन की सब्जियां: सुखबीर

Wed, 11 May 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 11 May 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
sukhbir badal china visit, sukhbir badal, china vegetable, punjab government, chandigarh
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : BBC
पंजाब के किसान जल्द ही चीन की सब्जियां अपने खेतों में उगाएंगे। शंघाई म्यूनिसिपल कृषि आयोग कृषि की नई तकनीक और प्रौद्योगिकी का पंजाब के साथ आदान-प्रदान करेगा। चीन दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और शंघाई कृषि आयोग के उपाध्यक्ष फेंग जियोंग के बीच इस संबंध में समझौता हुआ है। इस दौरान जियोंग ने बादल को बताया कि आयोग के साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने पंजाब का दौरा किया है और आपसी रुचि वाले उन क्षेत्रों की शिनाख्त की है, जिसमें तकनीक का आदान-प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को आकर्षित करने के लिए पंजाब की ओर से जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह संतोषजनक हैं। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश करने की काफी संभावनाएं हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंजाब में फूड प्रोसेसिंग को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने चीन के उद्यमियों को इस क्षेत्र में निवेश करने का आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


वेरका में चीनी तकनीक का होगा उपयोग
वेरका मिल्क प्लांट की कायाकल्प के लिए चीनी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। आयोग के साथ बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने शंघाई में चल रहे ब्राइट मिल्क प्लांट का भी दौरा किया। चीन के सबसे बड़े इस मिल्क प्लांट में अल्ट्रा हीट ट्रिटेड (यूएचटी) मिल्क का उत्पादन किया जाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी तकनीक से यूएचटी मिल्क का उत्पादन किया जा सकता है। गर्मियों में जब दूध की किल्लत होती है तो उस समय यूएचटी दूध ज्यादा समय तक उपयोग में कारगर सिद्ध होगा। 
विज्ञापन


----------
लुधियाना की प्रस्तावित साइकिल वैली को समर्थन देगा चीन
चीन के साइकिल उत्पादक पंजाब में निवेश के लिए तैयार हैं। निवेशकों ने लुधियाना में प्रस्तावित साइकिल वैली को भी समर्थन देने का वादा किया है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के नेतृत्व में चीन दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान चीनी उत्पादकों ने कहा कि वह साइकिल वैली में आरंभिक स्तर में 50-100 लाख डालर का निवेश करने को तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने विचार विमर्श भी किया। हीरो साइकिल के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने कहा कि उनकी कंपनी चीन की किसी कंपनी के साथ साझेदारी करने की ओर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed