{"_id":"5e14283e8ebc3e881b4c3d9c","slug":"sugar-loaded-truck-fell-down-from-national-highway-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी की बोरियों से लदा ट्रक हाईवे पुल से नीचे गिरा, चालक और क्लीनर घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी की बोरियों से लदा ट्रक हाईवे पुल से नीचे गिरा, चालक और क्लीनर घायल, पीजीआई रेफर
Tue, 07 Jan 2020 06:03 PM IST
खुशबू गोयल
लखवीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
लखवीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
जीपीएस स्कूल के पास से गुजरते नेशनल हाईवे पुल पर छह जनवरी की रात करीब 11 बजे चीनी से भरा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक चालक और क्लीनर दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में इलाज करवाने के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसा 6 जनवरी रात करीब 11:00 बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी गुरभेज सिंह और बुध सिंह ने बताया कि हादसा ड्राइवर की आंख लगने के कारण हुआ है। ट्रक पुल से लुढ़कता हुआ नीचे स्लिप रोड पर आ गिरा जिसमें बड़ी तादाद में चीनी की बोरियां थी। ट्रक मुरादाबाद से कोटकपूरा (पंजाब) जा रहा था। हादसे में घायल हुए क्लीनर की पहचान सतनाम सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। चालक की पहचान रणजीत सिंह निवासी तरनतारन गांव बनिया के तौर पर हुई है। दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन