{"_id":"57cac9994f1c1b5a212ccbda","slug":"sucha-singh-chotepur-talks-on-navjot-singh-sidhu-new-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू का साथ देने की बात पर पहली बार बोले छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू का साथ देने की बात पर पहली बार बोले छोटेपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
Chotepur on Navjot Sidhu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की राजनीति विधानसभा चुनावों से करीब 6 महीने पहले ही उबाल पर है। पंजाब की राजनीति रोजाना रंग बदल रही है और अब नवजोत सिंह सिद्धू के नए ऐलान ने जैसे विधानसभा चुनावों को और रोमांचक बना दिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर पर भी पंजाब के लोगों की नजरें टिकी हुई है।
छोटेपुर ने सिद्धू का साथ देने की बात पर कहा है कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से बनाए गए नए फ्रंट के साथ जाने का अभी उनका कोई विचार नहीं। यह बात उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह व उनके पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

पंजाब यात्रा छह सिंतबर से करेंगें शुरू
Sucha Singh Chhotepur
- फोटो : amar ujala
छोटेपुर ने कहा कि 6 सितंबर से वह राज्य भर में अपने समर्थकों से मिलने के लिए निकलेंगे और उसके बाद आगे की राजनीति तैयार करेंगे। जल्द ही वह अपने समर्थकों को साथ लेकर एक बड़ी रैली भी करेंगे और उसके बाद कोई फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा कि वह पंजाब के हित के लिए बात करते रहे हैं और पंजाबियों के हितों को ध्यान में रखकर काम करेंगे। पूरे राज्य से समर्थकों के फोन आ रहे हैं और सभी से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान नवांशहर जिले से जुड़ा कोई भी आप नेता उनके साथ नहीं था।