फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   success story of upsc civil services topper sahil

दायां हाथ था खराब, फिर भी 'साहिल' पर पहुंचे, जानिए कैसे?

Sun, 05 Jul 2015 12:10 PM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 05 Jul 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
 success story of upsc civil services topper sahil

चुनौतियों से पार पाना हो तो कोई आईएएस साहिल से सीखे। भले ही कितनी मुश्किलें हो, लेकिन साहिल ने जो कर दिखाया, वह किसी चमत्कार से कम नहीं।

विज्ञापन


साल 2012 में जब एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में राइट हैंड क्षतिग्रस्त हो गया और कम करना बंद कर दिया। अगर कुछ लिखना हो तो अंगुलियां नहीं चलतीं थीं।
विज्ञापन


एक बार तो साहिल को लगा कि उसका डॉक्टर का प्रोफेशन खत्म हो जाएगा। मरीज कैसे विश्वास करेगा कि एक हाथ का डॉक्टर उनका इलाज कर पाएगा। इन्हीं पंक्तियों को साहिल ने हथियार बनाया और आईएएस की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने लेफ्ट हाथ से एबीसी लिखना शुरू किया। जमकर प्रैक्टिस की। दिन-रात एक कर दिया। कुछ दिन बाद लगा कि साहिल बचपन से ही लेफ्ट हैंड से लिखता आ रहा है।

बिना कोचिंग लिए पहले प्रयास में पाई सफलता

 success story of upsc civil services topper sahil

साहिल के पिता प्रेम चंद ने बताया कि उनके बेटे के सामने दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था। उसने हार नहीं मानी और बिना कोचिंग लिए पहले ही प्रयास में आईएएस एग्जाम पास किया। साहिल ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 447 वां रैंक हासिल किया है।

साहिल के पिता प्रेम चंद पंजाब में पीसीएस ऑफिसर हैं। वह पंजाब सरकार के लोकल गर्वनमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ने में होनहार था।

बारहवीं तक उसके 90 प्रतिशत तक अंक आए। 2008 में एम्स में मेडिकल की पढ़ाई के लिए सिलेक्शन हुआ। वे इस समय दिल्ली एम्स में ही हैं। साहिल के बड़े भाई अभय कुमार हॉलीवुड से जुड़े हैं।

साहिल ने सफलता के लिए ये समझौते किए

 success story of upsc civil services topper sahil

प्रेम चंद ने बताया कि आईएएस की तैयारी आसान नहीं होती। बच्चों को पढ़ाई के दौरान कई समझौते करने पड़ते हैं। साहिल किसी रिश्तेदार के घर नहीं गया। अगर कोई फंक्शन होता था तो वे बिना बच्चों के ही जाते। आवारा गर्दी छोड़नी पढ़ती है।

उन्होंने कभी अपने बच्चों पर आईएएस बनाने का दबाव नहीं डाला। प्रेमचंद ने बताया कि उनका बेटा उन्हें ही देखता और एक अच्छा ऑफिसर बनने की इच्छा रखता था।

प्रेम चंद इस समय मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित ड्यूप्लेक्य हाउस नंबर 6002 में रहते हैं। साहिल इस समय दिल्ली एम्स में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed