फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Success Story of Chandigarh Football Player Nandini on International Youth day

International Youth Day: फुटबॉल का ऐसा जुनून... 16 साल में नंदिनी बन गईं भारतीय टीम की सदस्य

Sat, 12 Aug 2023 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

नंदिनी का कद 5.9 फीट है, किसी जानकर ने उनकी हाइट देखकर उन्हें फुटबॉल खेलने की सलाह दी थी। इसके बाद सेक्टर-22 के सरकारी स्कूल में उन्होंने दाखिला लिया। यहां कोच भूपिंदर सिंह ने उन्हें तराशा।

विज्ञापन
Success Story of Chandigarh Football Player Nandini on International Youth day
फुटबॉलर नंदिनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ की नंदिनी की उम्र महज 16 साल है लेकिन उन्होंने अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाई है। नंदिनी सेक्टर-22 के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। फुटबॉल के प्रति उनका जुनून देखते ही बनता है। वह शहर की सबसे युवा फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने दम पर अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाई और जॉर्डन में खेलीं। नंदिनी चंडीगढ़ की एकमात्र ऐसी फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल फुटबॉल खेला है।

विज्ञापन


नंदिनी के पिता विजय कुमार सेक्टर-17 स्थित उद्योग भवन में चपरासी (फोर्थ क्लास) हैं जबकि मां भारती गृहिणी। नंदिनी का बड़ा भाई फुटबॉल खेलता था, जिसे देखकर नंदिनी का झुकाव भी फुटबॉल की तरफ हुआ। नंदिनी का कद 5.9 फीट है, किसी जानकर ने उनकी हाइट देखकर उन्हें फुटबॉल खेलने की सलाह दी थी। इसके बाद सेक्टर-22 के सरकारी स्कूल में उन्होंने दाखिला लिया। यहां कोच भूपिंदर सिंह ने उन्हें तराशा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: International Youth Day: सरकारी नौकरी छोड़ शुरू किया था यूट्यूब चैनल... अब सालाना कमा रहे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच भूपिंदर सिंह ने नंदिनी के कद को देखते हुए उन्हें गोलकीपर की ट्रेनिंग देनी शुरू की, लेकिन जिस तरह से वह मैदान पर खेलती थीं, उसे देख उन्हें स्ट्राइकर की भूमिका के लिए तैयार करना शुरू किया। इसके बाद नंदिनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अंडर-15 लीग में की बंगलूरू फुटबॉल क्लब की कप्तानी
चंडीगढ़ फुटबॉल लीग अंडर-13 में नंदिनी बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गई थीं। इसके बाद कर्नाटक महिला अंडर-15 फुटबॉल लीग में खेलने का मौका मिला। इसमें नंदिनी को बंगलूरू फुटबॉल क्लब की कप्तानी सौंपी गई। कप्तानी करते हुए पहले ही मुकाबले में जीआरके गर्ल्स फुटबॉल क्लब के खिलाफ हैट्रिक लगाकर नंदिनी ने मैच जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed