{"_id":"64d71dc4de63ad8908061564","slug":"success-story-of-rajan-nath-of-mohali-and-manisha-manik-of-chandigarh-on-international-youth-day-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"International Youth Day: सरकारी नौकरी छोड़ शुरू किया था यूट्यूब चैनल... अब सालाना कमा रहे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Youth Day: सरकारी नौकरी छोड़ शुरू किया था यूट्यूब चैनल... अब सालाना कमा रहे एक करोड़ रुपये
Sat, 12 Aug 2023 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:21 AM IST
सार
राजन नाथ ने बताया कि डाक विभाग को लेकर इंटरनेट पर भी बहुत कम जानकारी है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और वहां पर पोस्टल से जुड़ी जानकारियां देनी शुरू कीं। इसमें पोस्टल सर्विसेज, आर्मी पोस्टल सर्विस, नायक आदि कोर्स शुरू किए।
विज्ञापन
राजन नाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहाली सेक्टर-114 स्थित अंसल सोसायटी निवासी राजन नाथ ने सरकारी नौकरी छोड़ यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया और युवाओं को डाक विभाग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराने लगे। आज उनका सालाना एक करोड़ का टर्नओवर है।
विज्ञापन
राजन नाथ ने बताया कि स्नातक के साथ-साथ वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2018 में स्नातक दूसरे वर्ष में ही डाक विभाग में उनकी नौकरी लग गई। डाक विभाग और उसके काम की ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए कुछ महीने बाद नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने डाक विभाग से जुड़ी जानकारी इकट्ठी करनी शुरू की। इस बीच उन्हें पता चला कि बहुत से लोग डाक विभाग के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या फिर डाक विभग के कर्मचारी हैं और पदोन्नति चाहते हैं लेकिन किसी वजह से वह पदोन्नति नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाई कहलाने का चस्का: 21 साल में अपराधियों के गिरोह का सरगना बना अभियाश, कारनामे सुन पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन
डाक विभाग के बारे में देते हैं जानकारी
डाक विभाग को लेकर इंटरनेट पर भी बहुत कम जानकारी है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और वहां पर पोस्टल से जुड़ी जानकारियां देनी शुरू कीं। इसमें पोस्टल सर्विसेज, आर्मी पोस्टल सर्विस, नायक आदि कोर्स शुरू किए। लोग धीरे-धीरे जुड़ते गए और 2020 में उनके पूरे एक लाख सब्सक्राइबर्स हो गए। राजन नाथ ने बताया कि 2021 में उन्होंने पोस्टल का कोर्स लांच किया। इसमें 300 से भी अधिक लोगों ने पूरे देश भर से दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने ऑनलाइन कोर्सेज शुरू कर दिए। अब तक उनके 20 हजार से भी ज्यादा कोर्स बिक चुके हैं। बहुत सारे राज्य और डिवीजन के टॉपर्स उनके पढ़ाए हुए हैं।
वेस्ट मैटेरियल से शुरू किया स्टार्टअप, इंडिया बुक में नाम दर्ज
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा मनीषा ने अपने दोस्त मानिक के साथ मिलकर वेस्ट मैटेरियल से ज्वैलरी बनाने का स्टार्टअप शुरू किया था। उन्हें कुछ समय पहले ही क्वीलिंग आर्ट (अखबार से ज्वैलरी) के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में जगह मिली है।
वेस्ट मैटेरियल से ज्वैलरी बनाने वाले इन दोनों युवाओं ने अब तक 700 से ऊपर क्विलिंग ज्वैलरी बनाई है। दोनों दोस्तों ने बताया कि आर्ट एंड क्राफ्ट में कौशल अच्छा था। इसी को पर्यावरण को बचाने के लिए इस्तेमाल किया गया। क्वीलिंग आर्ट ज्वैलरी इको फ्रैंडली है।
मनीषा और मानिक दोनों मिलकर टीम के रूप में काम करते हैं। दोनों ने हिमाचल में दो जगहों पर इंडस्ट्रियल वेस्ट से कैफे के इंटीरियर भी डिजाइन किए हैं। इसमें इंडस्ट्री से कचरे के रूप में बचे हुए लकड़ी के टुकड़ों, मेटल वेस्ट, प्लास्टिक के सामानों इत्यादि का इस्तेमाल किया।