{"_id":"ed646f6fc05c557e156ac691ef994c05","slug":"subsidy-will-after-delivery-of-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझिए, रसोई गैस सिलेंडर में सब्सिडी के गणित को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझिए, रसोई गैस सिलेंडर में सब्सिडी के गणित को
राजेश ढल्ल
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता को डिलीवरी के समय परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए महंगा सिलेंडर खरीदने के लिए सरकार खुद उपभोक्ताओं को 435 रुपये की राशि एडवांस दे रही है।
विज्ञापन
यह एडवांस राशि सरकार वापस भी नहीं ले रही है। गैस सिलेंडर की डिलीवरी के तीन से चार दिन बाद उपभोक्ता को सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी मिल जाती है।
एडवांस और सब्सिडी की राशि दोनों ही उपभोक्ता के बैंक खाते में आ जाती है। इस समय जिन-जिन उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड का नंबर अपनी गैस कंपनी और अपने बैंक खाते से जोड़ लिया है उनको यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शहर में उपभोक्ता को प्रति साल नौ सिलेंडर पर सब्सिडी मिलना तय है।
दिसंबर तक लिंक करवा सकते हैं आधार
इंडियन ऑयल कंपनी के अनुसार उपभोक्ता अपना आधार कार्ड दिसंबर तक लिंक करवा सकता है। 1 अक्तूबर से यह सुविधा लांच की गई है।
इस समय उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है उन्हें करीब 420 रुपये का ही सिलेंडर मिल रहा है। नए साल पर ऐसा नहीं होगा। नौ सिलेंडर तक उपभोक्ताओं को 546 रुपये की सब्सिडी मिलना तय है।
विज्ञापन
लोगों में भ्रम
गैस सिलेंडर बुक कराने के एक दिन बाद जब उपभोक्ता के खाते में 435 रुपये एडवांस राशि के तौर पर आ जाते है तो वे भ्रम में आ जाते है।
उन्हें लगता है कि सब्सिडी आ गई है। पिछले रविवार को फॉसवेक के बैनर तले शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई थी।
उसमें आधार कार्ड विभाग के अधिकारी विवेक कुमार और इंडियन ऑयल कंपनी के जीएम एसके शर्मा ने लोगों का भ्रम दूर किया।
फॉसवेक अध्यक्ष पीसी सांघी का कहना है कि उपभोक्ताओं को लगता है कि उन्हें कम सब्सिडी मिल रही है।
इंडियन ऑयल कंपनी के जीएम एसके शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड बैंक के साथ लिंक करवाने के बाद पहली बार सिलेंडर लेने पर 435 रुपये की राशि हर उपभोक्ता को एडवांस में मिलेगी।
डिलीवरी के तीन से चार दिन के भीतर बाकी सब्सिडी की राशि बैंक खाते में आ जाएगी। उपभोक्ता जब गैस कनेक्शन कटाएगा तो 435 रुपये की राशि चार्ज की जाएगी। यह एडवांस राशि उपभोक्ता को मार्केट रेट पर सिलेंडर खरीदने के लिए दी जा रही है।