{"_id":"60d4cd738ebc3e331d4ad440","slug":"subsidized-fertilizer-purchased-on-aadhaar-card-of-former-minister-capt-ajay-singh-yadav-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं: लालू यादव के समधी के आधार कार्ड से बिहार में तीन बार खरीदी गई सब्सिडी वाली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं: लालू यादव के समधी के आधार कार्ड से बिहार में तीन बार खरीदी गई सब्सिडी वाली खाद
Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
सार
बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले लालू यादव के समधी व पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव के आधार कार्ड पर बिहार में तीन बार सब्सिडी वाली खाद खरीदी गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर तीनों बार पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री का कहना है कि बिहार में नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी एवं हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आधार कार्ड पर बिहार में तीन बार सब्सिडी पर खाद खरीदने का मामला सामने आया है। बीते दो माह के दौरान तीन बार उनके आधार नंबर पर बिहार में सब्सिडी लेकर खाद खरीदी गई।
विज्ञापन
मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पूर्व मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि दो महीने में तीन बार उनके फोन पर मैसेज आए कि उन्होंने खाद की 45 किलोग्राम की बोरी खरीदी है, जिसकी सब्सिडी भी उनको मिली है जबकि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है।
विज्ञापन
पहली बार मैसेज आया तो उन्होंने उपायुक्त को इसकी जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 18 जून को दोबारा मैसेज आया तो उन्होंने कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी दीपक यादव को शिकायत दी। कृषि विभाग से पता लगा कि बिहार में उनके आधार कार्ड पर यह खरीदी गई। अब तीसरी बार उनके आधार कार्ड से खाद खरीदी गई है। कैप्टन अजय यादव ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। इस भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन