फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subsequently, the truck hanging over flyover

हादसे के बाद फ्लाई ओवर पर लटका ट्रक

Fri, 03 Jan 2014 11:16 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 03 Jan 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह बेकाबू मिनी ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी, बाद में पुल पर हवा में लटक गया। हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे फ्लाईओवर पर हादसा उस समय हुआ, जब मोहाली के नंबर वाला मिन्नी ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर रेलवे पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ लटक गया।

ट्रक में सामान भरा था। भारी होने के कारण ट्रक नीचे गिरने से बच गया। ट्रक का आगे वाला हिस्सा धरती से लगभग 40 फुट ऊपर आधा हवा में लटक गया। इसी दौरान ट्रक के चालक ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी जान बचाई। रेलिंग के टूट कर नीचे गिरने से भी भारी बचाव हुआ।
विज्ञापन


हादसे के बाद फ्लाइओवर पर जाम लग गया। पुल पर हवा में झूलते ट्रक को देखकर लोग हैरान हो गए। वहां गुजरते लोग इस कौतूहल के अपने मोबाइल फोनों में फोटो उतारे तथा वीडियो बनाने में जुटे रहे। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को इस जाम वाली स्थिति पर काबू करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed