{"_id":"a2a271225759b9aba82cb6fd53567426","slug":"submit-required-documents-till-3-july-for-gmada-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 जुलाई तक दस्तावेज जमा न कराए तो रद्द होगा प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 जुलाई तक दस्तावेज जमा न कराए तो रद्द होगा प्लॉट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने इको सिटी-दो के विजेताओं को चेतावनी दी है। गमाडा ने विजेताओं को तीन जुलाई तक हर हाल में अपने दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। साथ ही साफ किया है कि जो इस दौरान अपने दस्तावेज पेश नहीं करेगा, गमाडा द्वारा उसे बाद में समय नहीं दिया जाएगा। इसके बाद प्लॉट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने 16 जून को पुडा भवन में इको सिटी-दो के लिए प्लॉटों का ड्रॉ निकाला था। इस दौरान 334 प्लॉटों का ड्रॉ निकाला गया था। इन प्लॉटों के लिए दस हजार से अधिक आवदेन आए हुए थे। गमाडा ने हर कैटेगरी में वेटिंग सूची में 10 प्रतिशत लोग रखे थे। ताकि दस्तावेजों की स्क्रूटिनी के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपने दस्तावेज पेश नहीं कर पाता है या दस्तावेज गलत निकलते हैं, तो दूसरे व्यक्ति को प्लॉट अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
पति-पत्नी दोनों जीते तो एक प्लॉट करना होगा सरेंडर
अधिकारियों के मुताबिक इको सिटी दो में कोई पति-पत्नी दो प्लॉट जीते तो उन्हें एक प्लॉट सरेंडर करना होगा। गमाडा ने छानबीन में पकड़ा तो सीधे ही प्लॉट कैंसिल कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेजों की चेकिंग के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है। उस कमेटी की रिपोर्ट पर ही सारी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पैसे नहीं लिए, तो सरकारी खजाने में होंगे जमा
अधिकारियों के मुताबिक न्यू चंडीगढ़ में गमाडा ने इको सिटी दो समेत कई प्रोजेक्टों के लिए जमीन एक्वॉयर की थी। कई लोगों ने अभी तक जमीन के पैसे नहीं लिए है। ऐसे लोगों को एक हफ्ते में पैसे लेने का अल्टीमेटम दिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस दौरान जो लोग पैसे नहीं उठाएंगे, उनकी रकम गमाडा की ओर से सरकारी खजाने में जमा करवा दी जाएगी।