{"_id":"f393c43269f190f7b518731b89e3afd6","slug":"sub-inspector-on-duty-during-the-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर से ड्यूटी के दौरान मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंस्पेक्टर से ड्यूटी के दौरान मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस जीआरपी के दो एएसआई पर लूट के आरोपों की जांच शुरू भी नहीं हुई कि जीटी रोड टोल प्लाजा पर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।
सब इंस्पेक्टर पर ड्यूटी के दौरान मारपीट करने के साथ उसको जान से मारने की धमकी भी है। थाना शहर पुलिस ने दो सगे भाइयों को नामजद कर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-6/7 चौकी पुलिस में तैनात ईएसआई श्रीनिवास ने इसकी शिकायत दी है। उसने बताया कि वह टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी समय कुछ लोग आए और उसके सरकारी काम में बाधा पहुंचाने लगे। उसने उक्त लोगों को रोका तो उसके साथ मारपीट कर दी और उसको जान से मारने की धमकी दी। उसने रिंकू और राहुल निवासी नूरवाला और दो अन्य लोगों पर इसके आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने इसमें दो सगे भाइयों रिंकू और राहुल को नामजद कर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि ईएसआई श्रीनिवास ड्यूटी पर तैनात था और उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इसमें चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।