फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Suspended DIG Harcharan Singh Bhullar became emotional allegations on character

कोर्ट में भावुक हुआ निलंबित डीआईजी भुल्लर: चरित्र पर लगे आरोप तो रो पड़ा, कहा-मेरी भी बहू-बेटी हैं

Fri, 09 Oct 2026 11:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

11 अक्तूबर 2025 को निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई को शिकायत मिली थी। भुल्लर पंजाब के रोपड़ रेंज डीआईजी पद पर तैनात थे। फतेहगढ़ साहिब के कबाड़ कारोबारी आकाश बत्ता ने सीबीआई को शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Suspended DIG Harcharan Singh Bhullar became emotional allegations on character
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब का निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर उस वक्त भावुक हो गया, जब उसके चरित्र को लेकर आरोप लगाए गए। भुल्लर ने कहा कि यह आरोप ठीक नहीं हैं, मेरी भी बहू और बेटी है। 
विज्ञापन


वीरवार को चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट में भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में चल रहे क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने उनके चरित्र को लेकर आरोप लगाए। इस दौरान भुल्लर ने सीबीआई जज भावना जैन के सामने रोते हुए कहा कि यह आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे घर में भी बहू और बेटी है।
विज्ञापन


अदालत में क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान कबाड़ कारोबारी शिकायतकर्ता आकाश बत्ता, डीआईजी भुल्लर समेत बिचौलिया कृष्णु भी मौजूद रहे। सीबीआई कोर्ट में करीब एक घंटे तक क्रॉस एग्जामिनेशन किया गया। हालांकि यह एग्जामिनेशन पूरा नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
पूरा मामला 11 अक्तूबर 2025 को निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई को दी गई शिकायत से जुड़ा है। उस वक्त भुल्लर पंजाब के रोपड़ रेंज डीआईजी पद पर तैनात थे। फतेहगढ़ साहिब के कबाड़ कारोबारी आकाश बत्ता ने सीबीआई को शिकायत दी थी। जिसमें कारोबारी ने बताया कि 2023 में सिरहिंद थाने में दर्ज एफआईआर में राहत देने और उसके कारोबार के खिलाफ आगे पुलिस कार्रवाई न करने बदले भुल्लर ने बिचौलिया कृष्णु शारदा के जरिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।


इसके बाद सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को ट्रैप लगा कर शारदा को कथित तौर पर पांच लाख लेते हुए पकड़ा था। उसी दिन भुल्लर को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सीबीआई की तलाशी में बड़ी मात्रा में नकदी, सोना, महंगी घड़ियां और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed