फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   study tour, educational trainning, chandigarh nagar nigam, chandigarh administration, chandigarh

अब स्टडी टूर नहीं ट्रेनिंग लेने जाएंगे चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद

Sat, 23 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
study tour, educational trainning, chandigarh nagar nigam, chandigarh administration, chandigarh
चंडीगढ़ निगम सदन की हंगामेदार बैठक - फोटो : amar ujala
स्टडी टूर खारिज होने के बाद नगर निगम अब पार्षदों को हैदराबाद ले जाने की योजना बना रहा है। लेकिन इसे स्टडी टूर की बजाय ट्रेनिंग का नाम दिया जा रहा है। हैदराबाद में केंद्र सरकार की ओर से अमरूत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) स्कीम के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह शिविर अधिकारियों और पार्षदों के लिए जरूरी बताई जा रही है। चंडीगढ़ नगर निगम को भी केंद्र की ओर से अमरूत स्कीम के तहत ग्रांट मिली है। इसके तहत मलोया और डड्डूमाजरा में सीवरेज की पाइपें डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस टूर के समर्थन में, लेकिन मेयर के नेतृत्व में नहीं
कांग्रेस के कुछ पार्षद स्टडी टूर के समर्थन में हैं। कांग्रेसी पार्षद एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि वह स्टडी टूर के समर्थन में हैं। उनकी पार्टी ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस के पार्षद मेयर के नेतृत्व में टूर पर नहीं जाएंगे। चावला का कहना है कि यह उनकी निजी राय है कि स्टडी टूर का फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने मेयर को फेल करना चाहती है भाजपा: चावला
कांग्रेसी पार्षद सुभाष चावला का कहना है कि भाजपा पार्षद अपने मेयर को फेल करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह के स्टैंड की प्रशंसा करते हैं कि वह शुरू से ही टूर के खिलाफ हैं। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी जो अब फेसबुक पर पोस्ट करके स्टडी टूर पर राय मांग रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए वह खुद सरकारी खर्चे पर स्टडी टूर जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed