{"_id":"5b60735b4f1c1b58488b7f72","slug":"students-union-elections-will-be-held-this-year-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छात्र संघ चुनाव, सितंबर के आखिरी या अक्तूबर के पहले हफ्ते में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव, सितंबर के आखिरी या अक्तूबर के पहले हफ्ते में होंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लंबे अरसे बाद इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव होंगे। सरकार ने चुनाव करवाने की तैयारी पूरी कर ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव आगामी सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में उन्होंने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस संबंध में अपनी पूरी तैयारी रखें ताकि ये छात्रसंघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए जा सके।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी। सरकार का दावा है कि छात्रों की कई वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने के लिए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्र संघों के अप्रत्यक्ष चुनाव करवाने का निर्णय लिया है।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस संदर्भ में समीक्षा बैठक पहले ही कर चुके हैं। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से भाजपा ने चुनाव से पूर्व किए गए वादे को पूरा किया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के समय हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगी थी। दस साल तक सूबे में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन छात्र संघ के चुनाव नहीं हो सके। इनसो की तरफ से भी यह मांग बार-बार की जाती रही है, जबकि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस मुद्दे को शामिल किया था। पार्टी के सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपना वादा पूरा किया है। इसके अलावा हरियाणा में छात्र संगठन भी समय-समय पर यह आवाज उठाते रहे हैं कि सूबे में छात्रसंघ चुनाव न होने के कारण छात्र जीवन से ही राजनीति में आने की चाहत रखने वाले युवाओं को नुकसान होता है।
बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, आपदा एवं प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक बीएस संधू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील, आईजी सीआईडी अनिल राव, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव मंदीप सिंह बराड़, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीरपाल सरो सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
फरीदाबाद और पलवल डीसी किए सतर्क
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना नदी का अतिरिक्त जल दिल्ली में आज या कल तक पहुंच जाएगा और इसके बाद यह पानी फरीदाबाद और पलवल में जाएगा, इसलिए फरीदाबाद और पलवल के जिला प्रशासन को पूरा सतर्क रहना होगा और सभी इंतजाम करने होंगे।