फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students removed barricades from parking in front of PU VC office

पीयू वीसी कार्यालय के सामने बनी पार्किंग से छात्रों ने बैरिकेड हटाए

Sat, 21 Aug 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students removed barricades from parking in front of PU VC office
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में स्नातक चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों ने वीसी कार्यालय के सामने वाली पार्किंग से बैरिकेड हटा दिए। साथ ही गमलों को भी हटाते हुए यहां बंधी रस्सियों को भी खोल दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। छात्रों का कहना है कि यह पार्किंग है, बैरिकेड के लिए जगह नहीं है। बैरिकेड हटाने के बाद छात्रों ने यहां अपनी गाड़ियां खड़ी कीं। धरने का समर्थन करने शुक्रवार को कई कलाकार व पंजाबी एक्टर आए थे।
विज्ञापन

पीएसयू ललकार छात्र संगठन की ओर से लगातार धरना दिया जा रहा है। पदाधिकारी अमनदीप ने कहा कि एडमिन ब्लॉक से पीयू वीसी कार्यालय के सामने जो पार्किंग बनी है, उस पर बैरिकेड दो साल से लगी हुई है। इन्हें हटाने के लिए पहले कहा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए इन्हें आज हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि पीयू जल्द से जल्द स्नातक चुनाव के लिए तिथि तय करे। इस दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम सिंह छात्रों के पास पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि बैरिकेड हटाने से पहले पीयू को अवगत कराना चाहिए था। छात्रों ने उन्हें पूर्व में दिए पत्र की एक कॉपी दिखाई जिसमें बैरिकेड हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed