फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students protest against giving numbers according to the attendance of online classes

ऑनलाइन कक्षाओं की हाजिरी के अनुसार नंबर देने का छात्रों ने किया विरोध

Thu, 20 May 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students protest against giving numbers according to the attendance of online classes
चंडीगढ़। पीयू में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं के आधार पर नंबर देने का छात्रों ने विरोध किया है। एनएसयूआई ने इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने डीयूआई को भेजे पत्र में कहा है कि इस पर स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा छात्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने भेजे पत्र में कहा है कि पिछले साल भी ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गई थी, जिसका विरोध किया और मामला हाईकोर्ट पहुंचा। उसके बाद पीयू बैकफुट पर आई। इस साल पीयू को अपनी स्थिति ऑनलाइन हाजिरी को लेकर स्पष्ट करनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक नहीं की गई। उनका आरोप है कि तमाम शिक्षक विद्यार्थियों पर दबाव बना रहे हैं कि वह हर दिन कक्षा में ऑनलाइन उपस्थित हों। उसी के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन में अंक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आए हैं तो कुछ के परिजन। ऐसे में विद्यार्थी तनाव से गुजर रहे हैं और वे कक्षाएं लेने में असमर्थ हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए हाजिरी अनिवार्य न की जाए। छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। पीयू को सभी विभागों को आदेश देने चाहिए कि हाजिरी को अनिवार्य न बनाएं, छात्रों के भविष्य की ओर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed