{"_id":"6473bca7935d20e324083f2a","slug":"students-ideas-and-confidence-won-the-hearts-of-industrialists-chandigarh-news-c-16-pkl1043-151763-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: छात्रों के विचारों और आत्मविश्वास ने जीता उद्योगपतियों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: छात्रों के विचारों और आत्मविश्वास ने जीता उद्योगपतियों का दिल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए जब विद्यार्थियों ने उद्योगपतियों के समक्ष अपने विचार रखे तो वह भी उनका आत्मविश्वास देख खुश नजर आए। 12 टीमों में से वी-स्त्री टीम विजेता रही जिसे 20,000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई और विश्व स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रवेश मिला।
तीन दिवसीय यंग फाउंडर्स समिट का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 12 टीमों ने उद्योगपतियों के समक्ष अपने स्टार्टअप विचार रखे। ज्यूरी में लाहौरी जीरा के सहसंस्थापक सौरभ मुजाल, टीटी कंसल्टेंट संस्थापक कोमल तलवार, रोडीज कॉफी हाउस के सहसंस्थापक साहिल बाजवा और टाईनौर ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यकारी निदेशक अरविंद जीत सिंह शामिल रहे। ज्यूरी के सवालों को 10 सदस्यीय टीमों ने बखूबी जवाब दिया।
इन स्टार्टअप से ज्यूरी सदस्य हुए प्रभावित
नेल पॉलिश लगे एक नाखून से चलेगा शरबत में मिले ड्रग्स का पता
विद्यार्थियों की एक टीम ने ऐसे नेल पॉलिश को बनाने के बारे में बताया जिसे लगाकर अगर किसी शरबत में उंगली को डाला जाए तो उसमें किसी भी तरह का ड्रग मिलने पर उसका रंग बदल जाएगा। युवाओं में पार्टी के प्रति उत्साह और पार्टी में अपने बचाव के लिए किसी तरह का उपकरण न होने पर विद्यार्थी अपने उत्पाद डेट-ट्रेप ड्रग डिटेक्टर के साथ आए। विदेश में इस तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं पर भारत में किसी ने यह नहीं बनाया है।
विज्ञापन
सभी तरह के सेनिटरी उत्पाद की वेंडिंग मशीन
मासिक धर्म निर्धारित समय पर न आने पर हमेशा पैड लेकर साथ चलने व सब जगह यह उपलब्ध न होने पर वी-स्त्री टीम वेंडिंग मशीन के विचार के साथ आई। इसमें खास बात यह है कि पैड के अलावा वेंडिंग मशीन टेंपॉन, फर्स्ट एड किट आदि भी उपलब्ध करवाएगी। वी-स्त्री के बिजनेस मॉडल पर सुझाव देते हुए अरविंदजीत ने कहा कि वह अपनी मशीन के साथ सेनेटरी नैपकिन और अन्य कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं और मशीन के अलावा भी पैसे कमा सकते हैं।
वीडियो गेम के अवतार में युवाओं को जिम जाने की मिलेगी प्रेरणा
वर्तमान समय में युवाओं के वीडियो गेम और स्क्रीन टाइम के बढ़ते क्रेज पर टीम रिवाइवल स्वास्थ्य के वीडियो गेम वर्जन को लाई, जिसमें ऑगमेंटेड रियलिटी के आधार पर स्वास्थ्य के साथ गेम्स को भी शामिल किया गया है। गेम के आधार पर ग्राहक को स्वास्थ्य से जुड़े चैलेंज दिए जाएंगे और उन्हें पूरा करने पर पुरस्कार भी मिलेंगे। टीम ने ज्यूरी से 10 लाख रुपये के फंड की मांग की जिस पर सदस्यों ने उन्हें पहले अपने एप्लीकेशन का विकास करने की सलाह दी।
आवारा जानवर से बचने के लिए बनाया स्ट्रे द स्ट्रे ब्रेसलेट
एक टीम ने स्ट्रे द स्ट्रे ब्रेसलेट प्रस्तुत किया जिसमें एक स्पीकर लगाया गया है। इसकी आवाज को उस फ्रिक्वेंसी पर सेट किया गया है जिससे जानवर नजदीक नहीं आएंगे। साउंड फ्रिक्वेंसी की दर केवल जानवरों को ही सुनाई देगी जिससे अन्य लोगों को परेशानी नहीं होगी और इसका दायरा आठ मीटर तक होगा। ज्यूरी के जब टीम से पूछा कि ब्रेसलेट की जगह एप क्यों नहीं बनाया तो मेहर ने बताया फोन की आवाज 20-2500 हर्ट्ज तक होती है जबकि इसके लिए उन्हें 2500-3500 हर्ट्ज तक की आवाज चाहिए।